फरार चल रहा 15 हजार का ईनामी दबोचा

पुलिस ने पिछले काफी समय से फरार चल रहे 15 हजार के ईनामी बदमाश दबोच लिया। उसके खिलाफ गैंगस्टर व आ‌र्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज था। आरोपित का चालान कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:57 PM (IST)
फरार चल रहा 15 हजार का ईनामी दबोचा
फरार चल रहा 15 हजार का ईनामी दबोचा

बिजनौर, जेएनएन। पुलिस ने पिछले काफी समय से फरार चल रहे 15 हजार के ईनामी बदमाश दबोच लिया। उसके खिलाफ गैंगस्टर व आ‌र्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज था। आरोपित का चालान कर दिया गया है।

अफजलगढ़ के गांव आसफाबाद चमन उर्फ टांडा बैरागी निवासी सुधीर कुमार पुत्र महेश कुमार के खिलाफ धामपुर कोतवाली में आ‌र्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। इसके चलते पुलिस अधीक्षक ने उस पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था। पुलिस ने सोमवार को उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान वह घर पर मौजूद मिला। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया तथा कोतवाली धामपुर ले आई। इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि 15 हजार रुपये के ईनामी को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए उसका चालान कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वांछित आरोपितों की तलाश में चल रहा अभियान जारी रहेगा।

- - - - - विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

अफजलगढ़ : गांव सलावतनगर निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री के ससुरालवालों पर दहेज में कार मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। वहीं गांव रसूलपुर में भी दहेज की खातिर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

क्षेत्र के गांव सलावतनगर निवासी समीना ने बताया कि उसकी पुत्री सुल्ताना का निकाह कुछ समय पहले गांव भागीजोत निवासी युवक के साथ हुआ है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे, वे कार की मांग करते हुए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते हैं। जिसके चलते एक माह पहले पुत्री बीमार हो गई और मायके आ गई थी। आरोप है कि ससुराल वाले तलाक देने व जान से मारने की धमकी देते हैं। दूसरी ओर गांव रसूलपुर निवासी गुलफशा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसका निकाह सलावतनगर में हुआ था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व दहेज की मांग को लेकर पति व ससुरालवालों ने मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही है। दोनों ही मामलों में पीड़िताओं ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी