इस वर्ष दीपावली पर ज्यादा ढीली होगी जेब

अगले सप्ताह दीपावली का त्योहार है। इसको लेकर बाजारों में दुकानें सज गई हैं और लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। हालांकि महंगाई का असर भी बाजार में दिखाई दे रहा है। मंदी का दंश झेल चुके व्यापारियों को दीपावली से अछे कारोबार की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:38 PM (IST)
इस वर्ष दीपावली पर ज्यादा ढीली होगी जेब
इस वर्ष दीपावली पर ज्यादा ढीली होगी जेब

जेएनएन, बिजनौर। अगले सप्ताह दीपावली का त्योहार है। इसको लेकर बाजारों में दुकानें सज गई हैं और लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। हालांकि महंगाई का असर भी बाजार में दिखाई दे रहा है। मंदी का दंश झेल चुके व्यापारियों को दीपावली से अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ ही खाद्य तेल, दाल, सब्जी, बर्तन, क्राकरी, सजावटी सामान हो या फिर मूर्तियां, सभी पर महंगाई है। इसलिए लोगों को इस बार दीपावली पर कुछ ज्यादा खर्च करना होगा। किराना व्यापारी विजय पाल बताते हैं कि पिछले दिनों सरसों का तेल 100 रुपये से बढ़कर अब 175 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जबकि रिफाइंड तेल की कीमत 105 से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इसके अलावा काबली चना और राजमा पर भी 20 रुपये किलोग्राम की तेजी आई है। सजावटी सामान में आई तेजी

सजावटी सामान बेच रहे सचिन खन्ना का कहना है कि पिछले सालों के मुकाबले रेट बढ़े हैं। सजावटी झालर, पेपर कटिग, रंगोली रंग, झालर ही नहीं मूर्तियों भी महंगी है। सजावटी सामान भी हुआ महंगा

इस बार बिजली के सजावटी सामान, झालर, शोपीस, कंदील ही नहीं अन्य उत्पाद भी महंगे हुए हैं। बिजली के सामान के विक्रेता आनंद कुमार का कहना है कि कुछ ग्राहक रेट की जानकारी लेकर लौट रहे हैं। 60 प्रतिशत बढ़े बर्तनों के दाम

बर्तन व्यापारी सतपाल बताते हैं कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। लोग अपनी आवश्यकतानुसार बर्तन खरीदते हैं। तांबा और पीतल के बर्तनों पर करीब 60 प्रतिशत की तेजी आई है। सब्जी पर भी तेजी

आलू के दाम 17 रुपये से बढ़कर 25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। गोभी हो या टमाटर, सभी सब्जियों के दामों में तेजी आई है।

chat bot
आपका साथी