सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने का लिया संकल्प

जेएनएन बिजनौर। सेन समाज ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:44 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने का लिया संकल्प
सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने का लिया संकल्प

जेएनएन, बिजनौर। सेन समाज ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन मनाया। वक्ताओं ने समाज से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बच्चों को शिक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने की सलाह दी। समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कोतवाली-कोटद्वार मार्ग स्थित प्लाजा मार्केट में धूम सिंह ठाकुर के प्रतिष्ठान पर जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मदिन पर विचार गोष्ठी आयोजित हुए। कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, डा. रितेश सेन, बंटी ठाकुर, प्रमोद कुमार, राहुल ठाकुर, ब्रह्मानंद, आकाश ठाकुर आदि समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मुंशी रामपाल सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शोषतों, पिछड़ो व वंचितों के उत्थान के लिए काम किया। राजनीति में सच्ची जनसेवा करने पर ही कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नायक बने। सरदार बलवीर सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बिहार की राजनीति में साफ-स्वच्छ छवि तो बनाई साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में भी बेहतर सुधार किया। कृष्ण कुमार, ब्रह्मानंद ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। संगठित रहकर ही बड़े से बड़ा कार्य किया जा सकता है। समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। बच्चों को शिक्षित करने के साथ अच्छे संस्कार भी दें। पंकज ठाकुर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने और सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकास ठाकुर, राजू, नीरज कुमार, विश्वेंद्र, अमित, ओमप्रकाश, नरेश, पीताम्बर सिंह, संदीप कुमार, अंकित कुमार, राजेंद्र सिंह, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे। उधर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन मनाया गया। नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, राकेश शर्मा, अभिनव अग्रवाल, सलाउद्दीन, अमजद सिद्दीकी आदि ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया।

chat bot
आपका साथी