योग को जीवन में उतारने की शपथ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान योग को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। योग को जीवन में उतारने की शपथ ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:11 PM (IST)
योग को जीवन में उतारने की शपथ
योग को जीवन में उतारने की शपथ

बिजनौर, जेएनएन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान योग को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। योग को जीवन में उतारने की शपथ ली गई।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधान डाकघर में कर्मचारियों ने योग को प्रतिदिन जीवन पर उतारने के लिए शपथ ली गई। इस मौके पर वितरित होने वाली डाक पर विशेष योग स्टांप लगा कर लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया गया। इस मौके पर डाक अधीक्षक लक्ष्मीकांत जोशी, अनुराग, लोकेंद्र, गिरवर, महेश आदि मौजूद रहे। माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. सीमा विश्वास ने सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए जीवन में योग को महत्वपूर्ण बताया। प्रकृति का मनुष्य के बीच सामंजस्य ही योग है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। इस मौके पर छात्राओं, अभिभावकों के लिए वेबीनार का आयोजन किया। क्रीड़ा भारती बिजनौर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के 5000 से अधिक परिवारों द्वारा घर पर रहकर वर्चुअल माध्यम से योगाभ्यास किया साथ ही 100 से अधिक स्थानों पर 15 से 50 लोगों द्वारा योग दिवस मनाया। महादेवपुरम स्थित शिव मंदिर में अरविद अहलावत द्वारा योगाभ्यास कराया गया। क्रीड़ा भारती के जनपद अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग दिवस को सफल बनाने हेतु गोविदा मोर्निंग क्लब, संस्कार भारती, गायत्री परिवार, आरोग्य भारती, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों व कालेजों द्वारा सहयोग किया गया। पूर्व प्रवक्ता एमजीएम इंटर कालेज मंडावर एवं योगाचार्य रघुवीर सिंह बेधड़क द्वारा हरिद्वार से गूगल मीट द्वारा योगासन की क्रिया को कराया गया। जिसमें राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा योगासन किया। राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के द्वारा अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, ब्रजासन, अर्ध चंद्रासन आदि योग आसन कराए। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज डिग्री कॉलेज बिजनौर मे प्राचार्य महेन्द्र सिंह ने योगाभ्यास कराया और योग द्वारा शारीरिक मानसिक एव सामाजिक स्तर पर स्वस्थ रहने के गुर बताएं। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिग एंड मैनेजमेंट बिजनौर में अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय द्वारा निर्देशित योग दिवस पर पौधरोपण किया गया। संस्था के ग्रुप निदेशक उमेश गुप्ता ने पर्यावरण सन्तुलन के महत्व को समझाते हुए सभी से एक-एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

बेगावाला : ग्राम धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मंडल के आवास पर युवाओं ने योगाभ्यास किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन का वरदान, शरीर एवं मन के संयोजन का साधन योग के रूप में हमारे ऋषियों ने विश्व को दिया है।

chat bot
आपका साथी