महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई

पोषण अभियान के तहत नहटौर क्षेत्र के गांव नवादा चौहान में बाल विकास परियोजना प्रभारी शोभा वर्मा ने टीम के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान निर्मल सिंह ने झंडी दिखाकर किया। साथ ही रैली में महिलाओं और ग्रामीणों को पोषण अभियान की जानकारी देते हुए जागरूक किय गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:51 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:51 AM (IST)
महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई
महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई

जेएनएन, बिजनौर। पोषण अभियान के तहत नहटौर क्षेत्र के गांव नवादा चौहान में बाल विकास परियोजना प्रभारी शोभा वर्मा ने टीम के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान निर्मल सिंह ने झंडी दिखाकर किया। साथ ही रैली में महिलाओं और ग्रामीणों को पोषण अभियान की जानकारी देते हुए जागरूक किय गया।

रैली के उपरांत गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी मगनलता, अंजू, राजकुमारी, पूनम देवी ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन बनाए और महिलाओं को इनके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी शोभा वर्मा ने बाल विकास परियोजना के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम व योजनाओं में ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया। सुपरवाइजर विनोद देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कलक्ट्रेट पहुंचे खिलाड़ी के स्वजन, डीएम से मिले

नेशनल खिलाड़ी की हत्या के मामले में स्वजन कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। कोतवाली नगर की एक कॉलोनी निवासी नेशनल खिलाड़ी की रेलवे स्टेशन के समीप रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए गांव आदमपुर निवासी शहजाद उर्फ खादिम को गिरफ्तार किया था। रेलवे स्टेशन पर ही पल्लेदारी करता है।

शनिवार को शिक्षक नेता चंद्रहास के साथ मृतका के स्वजन जिालधिकारी डीएम उमेश मिश्रा से वार्ता की। उन्होंने डीएम को बताया कि हत्याकांड में एक युवक के अलावा ओर भी लोग शामिल है। वह स्थानीय पुलिस की विवेचना से पूरी तरह संतुष्ट नही है। इसलिए, गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने डीएम से हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उधर, समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल डीआइजी शलभ माथुर से मिला। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, विधायक मनोज पारस, विधायक नईम-उल- हसन, डा. रमेश तोमर, प्रभा चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी