अपराध पर रोक लगाने को लोगों का सहयोग जरूरी

एसपी ने जसपुर तिराहे पर पुलिस सहायता बूथ एवं कासमपुरगढ़ी में विवेकानंद पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर पुलिस चौकी बनने से क्षेत्रीय लोगों को शीघ्र इंसाफ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि अपराध पर रोक लगाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:59 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:59 AM (IST)
अपराध पर रोक लगाने को लोगों का सहयोग जरूरी
अपराध पर रोक लगाने को लोगों का सहयोग जरूरी

जेएनएन, बिजनौर। एसपी ने जसपुर तिराहे पर पुलिस सहायता बूथ एवं कासमपुरगढ़ी में विवेकानंद पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर पुलिस चौकी बनने से क्षेत्रीय लोगों को शीघ्र इंसाफ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि अपराध पर रोक लगाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है।

शुक्रवार को एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एएसपी पूर्वी अनित कुमार, सीओ सुनीता दहिया, कोतवाल नरेश कुमार, चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा, एसआइ किरनपाल सिंह ने अफजलगढ़ में स्थित जसपुर तिराहे पर पुलिस सहायता बूथ व ग्राम पंचायत कासमपुरगढ़ी में विवेकानंद पुलिस चौकी फीता काटकर शुभारंभ किया। एसपी ने बताया कि मुख्य चौराहे से उत्तराखंड समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों के वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जहां पर पुलिस के बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। जिसको देखते हुए अफजलगढ़-जसपुर तिराहे पर पुलिस सहायता बूथ का शुभारंभ किया गया है। वहीं कोतवाली अफजलगढ़ में हलका नम्बर एक पर आबादी अधिक होने के कारण विवेकानंद पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि चौकी खुलने से समस्या का समाधान सहित पीड़ितों को शीघ्र ही इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि चौकी आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत प्राथमिकता से सुनी जाएगी। वहीं हिदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान, पूर्व चेयरमैन जावेद विकार, सभासद कलवा कुरैशी, मुकेश शर्मा, वसीम अंसारी, सतेन्द्र फौजी, भीम सिंह रावत, प्रेम सिंह धानिया, अंकुर अग्रवाल, एसआइ रविद्र सिंह भाटी, साहब सिंह, प्रवीण मलिक, सुरेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी