लोग नहीं हैं सजग, बाजार में उमड़ रही भीड़

शहर में शुक्रवार को बाजार खुलने पर काफी में भीड़-भाड़ रही। इस दौरान लोग सजगता नहीं दिखा रहे हैं। पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर बिना मास्क के चालान काटे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:31 PM (IST)
लोग नहीं हैं सजग, बाजार में उमड़ रही भीड़
लोग नहीं हैं सजग, बाजार में उमड़ रही भीड़

जेएनएन, बिजनौर। शहर में शुक्रवार को बाजार खुलने पर काफी में भीड़-भाड़ रही। इस दौरान लोग सजगता नहीं दिखा रहे हैं। पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर बिना मास्क के चालान काटे।

शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में भीड़ रही। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रही। शादी होने के चलते लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में आए। सड़कों और बाजार में भीड़-भाड़ रही। दुकानों पर भीड़ रही। इस दौरान लोगों में सजगता कम होती जा रही है। कस्बों में भी दुकानों पर भीड़ लगी रही। सामान की खरीदारी की। कपड़े, परचून और अन्य दुकान पर भी भीड़ रही। इस भीड़ में कुछ लापरवाह भी शामिल रहे। कोरोना से खतरे से अनजान है। अभी भी मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसी लापरवाही घातक साबित हो सकती है। दुकानों पर भीड़-भाड़ रही। कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह कम नहीं हुई है, ऐसे में सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ लापरवाह लोग बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने सबक सिखाने के लिए चेकिग अभियान भी चलाया। बिना मास्क के घूमने वाले दो लाख का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को रोकर बिना मास्क वालों के चालान किए। उधर, दमकल विभाग की गाड़ियों और टेंडरों ने जिलेभर में सैनिटाइज का छिड़काव किया। नगरों और कस्बों में सैनिटाइज का छिड़काव किया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। सीएमएस ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन

लायनेस क्लब बिजनौर सिटी के सौजन्य से जिला महिला चिकित्सालय को भेंट किया गया। शुक्रवार को वाटर कूलर का शुभारंभ सीएमएस डा. प्रभा रानी एवं नेत्र सर्जन डा. मनोज सेन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

वाटर कूलर के शुभारंभ के मौके पर सीएमएस ने कहा कि इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, पोस्टमार्टम के लिए आने वाले मृतकों के स्वजनों एवं ब्लड बैंक में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध होगा। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष रजनी सेन,डा. कपिल चौधरी, डा. रचना पाल, सोनिया चौधरी प्रतिमा गर्ग, रूपली अग्रवाल, पुरुष गोयल, कल्पना, सुरभि जैन, अस्पताल मैनेजर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी