हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र

स्योहारा के अवध शुगर मिल स्योहारा का पेराई सत्र 2021-22 गुरुवार को शुरू हुआ। हवन-पूजन के साथ अधिकारियों ने मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों और सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:31 PM (IST)
हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र
हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र

जेएनएन, बिजनौर। स्योहारा के अवध शुगर मिल स्योहारा का पेराई सत्र 2021-22 गुरुवार को शुरू हुआ। हवन-पूजन के साथ अधिकारियों ने मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों और सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अवध शुगर मिल परिवार में पंडित राकेश शर्मा व मुकेश शर्मा द्वारा हवन-पूजन कराया गया। मंत्रोच्चार के साथ शुगर मिल अधिकारियों व किसानों ने गन्ना चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। पूजन में यजमान के रूप में आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे। मिल ईपी सुखबीर सिंह ने बताया कि हालांकि मिल 29 अक्टूबर से नियमित रूप से चलेगी। मिल द्वारा इंडेंट जारी किया जा चुका है। क्षेत्र में 147 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए मिल प्रबंधन पूरे इंतजाम किए हैं। मिल ने किसानों से पेराई सत्र में सहयोग का आह्वन किया। सभी किसान व मिल एक-दूसरे के पूरक हैं। किसानों के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। इस मौके पर विवेक कांत शर्मा, संजीव त्यागी, महेंद्र सिंह शेखावत, नीरज गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, विवेक कुमार, बलवंत सिंह, डालचंद चौहान, संतोष राय, सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान, अनिल कुशवाह, पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, भाकियू नेता गजेंद्र सिंह टिकैत, मुजीबुल हसन, चौधरी फहीमउर्रहमान, उबैदुर्रहमान, डा. विनीत देवरा, डा नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे। रातोंरात बना दिया पिडदान स्थल

धामपुर : नगीना मार्ग पर केएम इंटर कालेज के बाहर रातों रात कुछ लोगों ने पिडदान स्थल का निर्माण कर दिया। काफी समय से यहां पिडदान स्थल के निर्माण की मांग चल रही थी। सुबह कालेज प्रशासन पहुंचा तो उन्हें निर्माण की सूचना मिली।

नगीना मार्ग पर केएम इंटर कालेज स्थित है। कालेज के बाहर काफी समय से पिडदान स्थल बनाए जाने की मांग चल रही थी। गुरुवार सुबह प्रिसिपल और शिक्षक आदि कालेज पहुंचे तो उन्होंने कालेज के बाहर एक पिडदान स्थल बना देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। बाद में प्रिसिपल सुभाष चंद ने पुलिस को लिखित शिकायत की। प्रिसिपल सुभाष चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को भी कुछ लोगों ने निर्माण का प्रयास किया था, लेकिन तब उन्हें रोक दिया गया था। गुरुवार को कालेज खुलने पर वह पहुंचे तो पिडदान स्थल के निर्माण का पता लगा। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, शिकायत को एसडीएम धामपुर को भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी