जयंती पर किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद

बिजनौर जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती के मौ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:07 PM (IST)
जयंती पर किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद
जयंती पर किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद

बिजनौर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती के मौके पर हुए कार्यक्रम में उनके विचारों को आम जनमानस तक पहुंचानेब का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता विकास अग्रवाल एवं उमेश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पाजंलि अर्पित करके किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तिहत्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति एवं मानवता के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया।

कार्यक्रम में पूनम गोयल, संगीता अग्रवाल, माया पाल, राजीव लोचन, श्री केके रवि, अनूप खन्ना, मुकेश अग्रवाल, रविराज खन्ना, भारती गौड़, नीतू अग्रवाल ,सुनील राजपूत, विनोद मलिक, विपुल शर्मा एवं अवनीश निगम आदि ने विचार व्यक्त किए। उधर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गार्गी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में मीनाक्षी गुप्ता, दीपा, दुष्यंत सिंह, राजेंद्र सिंह जी, भावना शर्मा, सुमन देवी, रीता कुमारी, शोभा रानी, निशा , दीपिका, पिकी, प्रगति उपाध्याय, रूपा कुमारी, आदि ने विचार व्यक्त किए।

हल्दौर : शनिवार को डा.फकीर चंद सरस्वती शिशु एवं विद्यामंदिर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार आर्य द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चनकर के किया गया। विद्यालय के बच्चों ने पंडितदीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कायक्रम में आचार्य हेमराज सिंह, शीश पाल, कपिल कुमार ने भी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन यश चौहान किया।

ग्राम पंचायतों को बनाया जाएगा हाईटेक: भूपेंद्र चौधरी

संवाद सूत्र, नजीबाबाद: पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को हाईटेक करने की मुहिम जारी है। ग्राम पंचायतों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी पात्रों तक पहुंच सकें।

पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को विकास की अग्रसर किया जा रहा है। गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के प्रति जहां पारदर्शी बनाए जा रहा है, वहीं इंटरनेट आदि के माध्यम ग्राम पंचायतों को हाईटेक किया जा रहा है। ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण घर बैठे की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। विकास कार्यों के दम पर प्रदेश में भाजपा पुन: जनता का विश्वास हासिल करेगी। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर आम जन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करने की सलाह दी। प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, तरुण राजपूत, लीना सिघल, अतुल रुहेला, राजीव अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी