पंचायत चुनाव : शातिरों पर खाकी का शिकंजा

जेएनएन बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आने पर असर दिखने लगा है। गांव-गांव में चुनाव की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 07:18 PM (IST)
पंचायत चुनाव : शातिरों पर खाकी का शिकंजा
पंचायत चुनाव : शातिरों पर खाकी का शिकंजा

जेएनएन, बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आने पर असर दिखने लगा है। गांव-गांव में चुनाव की गर्माहट शुरू हो गई है। चुनाव के दौरान झगड़े और अपराध बढ़ने के आसार है। पुलिस की इन सबसे निपटना चुनौती होगा। पुलिस ने भी अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को मतदान स्थलों का पुलिस अफसरों ने दौरा किया। हर सप्ताह हिस्ट्रीशीटर को थाने में पहुंचकर रजिस्टर में हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है।

पंचायत चुनाव की आहट हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शरारती तत्व भी पंचायत चुनाव में खलल डाल चुके हैं। इस आशंका के चलते पुलिस भी उन पर निगाह रख रही है। गांव-गांव ऐसे खुराफाती और अपराधी हैं, जो चुनाव में विवाद पैदा कर सकते है। शराब की तस्करी का धंधा भी बढ़ सकता है। पुलिस शातिरों पर नकेल कस रही है। हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर हैं। हिस्ट्रीशीटरों को एक सप्ताह रविवार को थाने में दस बजे पहुंचकर रजिस्टर में हाजिरी लगानी होगी। चुनाव में शांति भंग करने की आशंका वाले शातिरों पर पुलिस गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। एक माह में अपराधियों पर पुलिस ने कार्रवाई तेजी से बढ़ाई है। पंचायत चुनाव नजदीक होने के चलते अपराध को निगाह रखने के लिए चौकीदारों को लगाया गया है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। एक-एक अपराधी को चिन्हित कर विभिन्न कार्रवाई की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर की हाजिरी थाने में लगवाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी