शहीद भगत सिंह के योगदान का स्मरण

बिजनौर जेएनएन। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर उनका स्मरण ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:57 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:09 AM (IST)
शहीद भगत सिंह के योगदान का स्मरण
शहीद भगत सिंह के योगदान का स्मरण

बिजनौर, जेएनएन। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर उनका स्मरण किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह के बलिदान और देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया।

सोमवार को हिदू युवा वाहिनी ने नगीना चौराहे के पास मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह के आवास पर शहीद भगत सिंह को याद किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। डा. एनपी सिंह ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने छोटी सी उम्र में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। उन्होंने कहा कि आज भी देश को ऐसे विचारों की आवश्यकता है, जिससे हम समाज में फैली बुराईयों को दूर कर सकें। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज चौहार, अनिल कुमार पाल, टिकू शर्मा, हेमंत चौहान, सुभाष कुमार, दीपराज, अंकुश, केशव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा नहटौर, अफजलगढ़ और स्योहारा में कई स्थानों पर जयंती मनाई गई।

chat bot
आपका साथी