हाईवे पर बने गड्ढे ही गड्ढे, पलट रहे वाहन

बदहाल बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे क्षेत्रवासियों के लिए आफत बन चुका है। दो दिन की बारिश के बाद तो हालात बहुत बुरे हो चुके हैं। हाईवे पर भरा पानी और उसमें बने गहरे गड्ढे लोगों की जी का जंजाल बन रहे हैं। वहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन व ई रिक्शा देखते ही देखते पलट रहे हैं और उसमें सवार लोग चोटिल हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:40 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:40 AM (IST)
हाईवे पर बने गड्ढे ही गड्ढे, पलट रहे वाहन
हाईवे पर बने गड्ढे ही गड्ढे, पलट रहे वाहन

जेएनएन, बिजनौर। बदहाल बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे क्षेत्रवासियों के लिए आफत बन चुका है। दो दिन की बारिश के बाद तो हालात बहुत बुरे हो चुके हैं। हाईवे पर भरा पानी और उसमें बने गहरे गड्ढे लोगों की जी का जंजाल बन रहे हैं। वहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन व ई रिक्शा देखते ही देखते पलट रहे हैं और उसमें सवार लोग चोटिल हो रहे हैं। हाईवे की बिगड़ती सूरत के लिए लोग जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए गुस्सा प्रकट कर रहे हैं।

बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे का लोगों के लिए आफत से कम नहीं है। यहां वाहनों का सरपट दौड़ता तो दूर निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। बरसात में स्थिति बदहाल रही तो अब दो दिन की बारिश के बाद तो यहां कदम ताल करना भी मुश्किल हो रहा है। जलभराव के चलते मार्ग पर बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके हैं। पानी भरा रहने के चलते इन गड्ढों का अनुमान लगाना मुश्किल साबित हो रहा है। इसके चलते बाइक व ई-रिक्शा देखते ही देखते पलट रही हैं। वहीं कार आदि गड्ढों में फंसकर बंद हो जाती हैं। मंगलवार को दर्जनों बाइक व ई रिक्शा यहां पलट गईं। बाइक पलटने से उस पर सवार रोहन, विपिन, गौरव, आमिर, शकील आदि भी चोटिल हो गए। उधर, स्थानीय लोग अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। ढकौली में कच्चा मकान गिरा

गांव ढकौली निवासी झुन्नू कश्यप पुत्र मगन कश्यप का कच्ची ईंटों से बना बहुत पुराना मकान है। झुन्नू की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया गया है कि लगातार दो दिन हुई बारिश के चलते झुन्नू का कच्चा मकान और अधिक कमजोर हो गया। सोमवार देर शाम अचानक मकान का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन वहां बंधी गाय मलबे में दब कर घायल हो गई। परिवार ने गाय को निकालकर उसका इलाज करवाया। वहीं परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

chat bot
आपका साथी