एक हजार किसानों ने किया दिल्ली कूच

जेएनएन बिजनौर भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह ने यूनियन के जिला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 10:23 PM (IST)
एक हजार किसानों ने किया दिल्ली कूच
एक हजार किसानों ने किया दिल्ली कूच

जेएनएन, बिजनौर : भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह ने यूनियन के जिला कार्यालय रसीदपुर गढ़ी में हुई पत्रकारवार्ता में कहा कि यूनियन जनपद के तीन हजार गांवों में चौपालों पर कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा को घेरने का काम करेगी। पत्रकारवार्ता के बाद एक हजार किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया।

उन्होंने कहा कि किसानों घेरों चौपाल के जरिए कृषि कानून की खामियों को लेकर किसानों जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की मौजूदा सरकारों को किसान से ज्यादा पूंजीपतियों की चिता है। किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार ना ही धान खरीद कर पा रही है और ना ही अब तक गन्ने का रेट तय कर पाई है। अभी तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं हो पाया। पत्रकारवार्ता के बाद एक हजार किसानों ने काफिले ने दिल्ली कूच कर दिया। दिगंबर सिंह ने ऐलान किया कि जनपद के हर गांव से एक ट्रैक्टर 11 आदमी और 10 दिन के लिए घर से निकलेगा। जनपद के 3,000 गांव से 30,000 किसान आंदोलन में भागीदारी करेंगे।

घेराबंदी तोड़कर आगे बढ़ा काफिला

बैराज गंगा घाट पर एएसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के नेतृत्व में पुलिसबल ने किसानों के काफिले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ए घंटे की जद्दोजहद के बाद किसानों का काफिला घेराबंदी को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। दिगबर सिंह ने कहा कि किसानों का दूसरा जत्था एक जनवरी को कूच निकलेगा। 10 जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह

जेएनएन, बिजनौर : ब्लाक परिसर में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 10 जोड़ों का विवाह कराया गया।

रविवार को ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े को उसकी आवश्यकता अनुसार सामान, कपड़े व अनुदान राशि दी जाती है। बताया कि शासन की ब्लाक स्तर पर स्वयं सहायता समूह योजना संचालित है। इस योजना में महिलाएं अपने को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह से जुड़कर अपने आपको आत्मनिर्भर बनाएं। साथ ही उन्होंने दंपती को बधाई देते हुए अपना जीवन खुशहाल व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया। वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। खंड विकास अधिकारी ब्रजभूषण ने बताया सामूहिक विवाह समारोह में ब्लाक क्षेत्र के 10 जोड़ों ने भाग लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक जोड़े को 35000 की धनराशि उनके खातों में भेजी गई है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मृणाल भारद्वाज, अरविद चौधरी, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, एडीओ समाज कल्याण विजयवीर सिंह, योगेश कुमार, पुष्पेंद्र त्यागी, शोभित त्यागी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी