वन्य जीवों का शिकार कर लौट रहा एक दबोचा, दो फरार

पुलिस ने चेकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरेवली खो बैराज नहर पर वन्य जीवों का शिकार करने गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए व्यक्ति के पास से दो देशी बंदूक कारतूस मांस आदि सामान बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 11:06 PM (IST)
वन्य जीवों का शिकार कर लौट रहा एक दबोचा, दो फरार
वन्य जीवों का शिकार कर लौट रहा एक दबोचा, दो फरार

जेएनएन, बिजनौर। पुलिस ने चेकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरेवली खो बैराज नहर पर वन्य जीवों का शिकार करने गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए व्यक्ति के पास से दो देशी बंदूक, कारतूस, मांस आदि सामान बरामद किया है।

बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की हरेवली बैराज स्थित कुछ लोग वन्य जीवों का शिकार करके आ रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर हरेवली बैराज पर चेकिग अभियान शुरु कर दिया। इस बीच पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुछ मांस व मांस काटने की दो छुरी, एक चापड़, दो देशी बन्दूक बारह बोर, दो खोखा कारतूस, पांच जिन्दा कारतूस बारह बोर , एक मोटर साइकिल, दो किलो नेवले के बाल बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने पुलिस को अपना नाम शेरकोट के मोहल्ला नोधना निवासी इरशाद पुत्र शफीक बताया। जबकि इसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके फरार दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। धर्मशाला की भूमि कब्जाने का प्रयास

बिजनौर। गांव अलियारपुर में धर्मशाला की जमीन पर गांव के ही कुछ लोग अवैध निर्माण कर रेत, बजरी डालकर कब्जा करने की फिराक में लगे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गांव अलियारपुर निवासी उदल सिंह, कल्याण सिंह, करतार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सूरज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजकुमार, अनिल, ओमप्रकाश सिंह तथा तेजपाल सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में धर्मशाला की जमीन है। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों की उक्त भूमि पर नियत खराब हो गयी है। वह भूमि को कब्जाने व अवैध निर्माण कराने की नियत से रेत बजरी आदि उस भूमि पर डाल रहे हैं। जब समाज के लोगों को इस बारे मे पता चला औ उन लोगों से इस बारे में जानकारी कर ऐसा करने के लिए मना किया तो वह लोग आग बबूला होकर मारपीट पर उतारू हो गए। यह लोग उक्त भूमि को जबरन समाज के लोगों से छीनने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल नरेश कुमार ने मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी