नहर की पुलिया के नीचे फंसा मिला वृद्धा का शव

रेहड़ क्षेत्र के गांव माधोवाला के निकट कासमपुर गढ़ी मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने पानी में एक वृद्धा का शव फंसा देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुलिया के नीचे से बाहर निकलवाया तथा उसकी शिनाख्त कराई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:15 PM (IST)
नहर की पुलिया के नीचे फंसा मिला वृद्धा का शव
नहर की पुलिया के नीचे फंसा मिला वृद्धा का शव

जेएनएन, बिजनौर। रेहड़ क्षेत्र के गांव माधोवाला के निकट कासमपुर गढ़ी मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने पानी में एक वृद्धा का शव फंसा देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुलिया के नीचे से बाहर निकलवाया तथा उसकी शिनाख्त कराई।

पुलिस की छानबीन में उसकी शिनाख्त गांव हिदायतपुर टांडा निवासी 65 वर्षीय रामकली देवी पत्नी स्व. प्रवीन सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 16 अप्रैल को रामकली देवी नहर की पटरी के रास्ते पैदल अपनी लड़की वृक्षा देवी पत्नी रामराज निवासी माधोवाला के घर अपने धेवते कमल सिंह की शादी में शामिल होने जा रही थी। इस बीच रास्ते पर पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई तथा पानी में डूबकर उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के पुत्र चंद्रपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त उसके पुत्र चंद्रपाल सिंह ने की थी।

छात्र की बाइक भैंसा बुग्गी से टकरायी, मौत

रतनगढ़ क्षेत्र के गांव हीमपुर पृथ्या के निकट बाइक की टक्कर भैंसा बुग्गी से हो गई। जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन उसकी मौत हो गई।

गांव हीमपुर पृथ्या निवासी राजीव कुमार होमगार्ड के पद पर तैनात है। उनका 17 वर्षीय पुत्र आशीष कटारिया नूरपुर स्थित आरआर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। शुक्रवार की शाम को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ जंगल में गेहूं की निकासी कराने गया था। गेहूं की निकासी के बाद वह बाइक से गांव वापस लौट रहा था। वापस लौटते समय गांव से कुछ कदम की दूरी पर ही गांव की एक भैंसा बुग्गी से टकरा गया।

गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद के एक अस्प्ताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया। जहां उसने ने दम तोड़ दिया। आशीष नूरपुर के स्योहारा रोड स्थित अपने मकान पर रहकर ही पढ़ाई करता था। वह दो दिन पूर्व ही गांव आया था।

chat bot
आपका साथी