वृद्धा की पीटकर हत्या

स्योहारा नगर से सटे गांव फैजुल्लापुर में बुधवार देर रात 80 वर्षीय वृद्धा की लकड़ी के पटरी से पीटकर हत्या कर दी गई। उसके गले में कपड़ा भी लिपटा मिला है। मृतका के धेवते की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM (IST)
वृद्धा की पीटकर हत्या
वृद्धा की पीटकर हत्या

जेएनएन, बिजनौर। स्योहारा नगर से सटे गांव फैजुल्लापुर में बुधवार देर रात 80 वर्षीय वृद्धा की लकड़ी के पटरी से पीटकर हत्या कर दी गई। उसके गले में कपड़ा भी लिपटा मिला है। मृतका के धेवते की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

वृद्धा अनीसा पत्नी स्व. वसारत खान मूल निवासी ऊमरीकला थाना कोतवाली देहात कच्चे मकान में अकेली रहती थी। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने अनीसा को चारपाई पर मृत पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो सिर से खून निकल रहा था। एसपी ग्रामीण राम अर्ज, सीओ अजय अग्रवाल और थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने मौका मुआयना किया। फारेंसिक व डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया।

मृतका के धेवते यूनुस ने पुलिस को बताया कि उसकी नानी 17 वर्ष से गांव में अलग मकान में रहती थी। अनीसा के दो पुत्र अमरोहा में रहते हैं। पुत्री हलीमा का पति से तलाक हो चुका है। यूनुस हलीमा का ही बेटा है। कुछ समय पहले हलीमा की भी मृत्यु हो चुकी है, तब से अनीसा घर में अकेली ही रह रही थी। एसपी देहात ने बताया कि मृतका के सिर पर पटरी से वार किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

आंगन में बीड़ी व गुटखे के पाउच मिले

पुलिस को घर के आंगन से जली हुई बीड़ी और गुटखे के पाउच मिले हैं। पुलिस ने घर के आसपास कई लोगों से पूछताछ भी की है। घर से बीड़ी व गुटखे के पाउच मिलने से किसी नशेड़ी व्यक्ति द्वारा हत्या को अंजाम दिए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी