शपथ लें, नहीं जलाएंगे पराली: जिलाधिकारी

ब्लाक के ड़बाकरा हाल में फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें डीएम रमाकांत पांडेय ने खेत में पराली जलाने को रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया। वहीं कहा कि सभी शपथ लें कि पराली नहीं जलाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 10:01 PM (IST)
शपथ लें, नहीं जलाएंगे पराली: जिलाधिकारी
शपथ लें, नहीं जलाएंगे पराली: जिलाधिकारी

बिजनौर जेएनएन। ब्लाक के ड़बाकरा हाल में फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें डीएम रमाकांत पांडेय ने खेत में पराली जलाने को रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया। वहीं, कहा कि सभी शपथ लें कि पराली नहीं जलाएंगे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन में खेतों में पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण तो फैलता है साथ ही फसलों के जलाने से उनके जड़, तना, पत्तियों के लाभदायक पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी ताप में वृद्धि होती है, जिसके कारण भौतिक, रासायनिक एवं जैविक दशा पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन की निगरानी पूरे जनपद में सैटेलाइट द्वारा की जा रही है, जिसमे किसी प्रकार की कोई कोताही बरतने पर प्रशासन कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य होगा। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने भी विचार रखे। बाद में गोष्ठी में उपस्थित किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई। संचालन योगेंद्र पाल सिंह योगी ने किया।

chat bot
आपका साथी