नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। जिला अध्यक्ष पूनम रानी एवं जिला महामंत्री रुचिता सिंह ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:02 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:02 AM (IST)
नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जेएनएन, बिजनौर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। जिला अध्यक्ष पूनम रानी एवं जिला महामंत्री रुचिता सिंह ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यकारिणी में नीलम चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीतू त्यागी, वर्षा रानी, कहकशा रहीम, उदिता सिसौदिया, निधि राजपूत को उपाध्यक्ष, आकांक्षा चौधरी को मंत्री, पारुल चौधरी को संयुक्त मंत्री, पिकी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, रूपाली रानी, कामिनी गोयल, अमिता यादव को संगठन मंत्री तथा मीनाक्षी चौधरी मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी व महामंत्री रुचिता सिंह ने कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं को उनका हक दिलाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रुट्स इंटरनेशनल स्कूल की कैबिनेट का गठन

नूरपुर स्थित रुट्स इंटरनेशनल स्कूल की वर्ष 2021-22 की कैबिनेट का गठन कर दिया गया। जिसमें युवराज सिंह हैड ब्वाय और शबी नारंग हैड गर्ल चुनी गई। प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

विद्यालय में हुई चयन प्रक्रिया में कलाम हाउस से मोहम्मद रियान सैफी व मानसी, रमन हाउस से रियांशु चौधरी व खुशबू व बोस हाउस से हर्षित सिसौदिया व सना शमीम, भाभा हाउस से समीर मलिक व नेहा को हाउस कैप्टन चुना गया। जबकि, योगेश कुमार को कलाम हाउस, विशाल कुमार को रमन हाउस, राशु त्यागी को बोस हाउस तथा मीरा त्यागी को भामा हाउस का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा कोर कैबिनेट में कल्चर्स कप्तान अभय व निकिता, लिटरेरी इंचार्ज परिचय व रीत, डिसीप्लीन इंचार्ज भास्कर व वसुंधरा, स्पो‌र्ट्स इंचार्ज इंद्रजीत व साक्षी को चुना गया है। प्रधानाचार्य शेखर अवस्थी द्वारा सभी को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक शांतनु गुप्ता व प्रबंधिका शिवानी गुप्ता ने सभी कैप्टन को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी