पराली जलाने से खेत के पोषक तत्व होते हैं नष्ट

अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव खरेलापुर स्थित खालसा फार्म में कृषि उपनिदेशक व जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को फसल के अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पराली न जलाएं। इसके जलाने से प्रदूषण होता है। कंबाइन हार्वेस्टर पर एसएमएस जरूर लगा दें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 04:08 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 04:08 AM (IST)
पराली जलाने से खेत के पोषक तत्व होते हैं नष्ट
पराली जलाने से खेत के पोषक तत्व होते हैं नष्ट

जेएनएन, बिजनौर। अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव खरेलापुर स्थित खालसा फार्म में कृषि उपनिदेशक व जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को फसल के अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पराली न जलाएं। इसके जलाने से प्रदूषण होता है। कंबाइन हार्वेस्टर पर एसएमएस जरूर लगा दें।

शनिवार को कृषि उपनिदेशक गिरीश चंद और जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश कुमार मिश्रा गांव खरेलापुर स्थित खालसा कृषि फार्म पहुंचे। इस दौरान कृषि अधिकारी ने बताया कि फसल के अवशेषों को एमबी पलाऊ से पलट दें। बताया कि पराली जलाने से खेत के पोषक तत्व मर जाते हैं। पराली को मल्चर विधि से काटकर उसको खेत में ही गला देने से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए उन्होंने किसानों से अपील की कि खेत में न तो पराली जलाएं और न ही गन्ने की पत्ती को जलाएं। कृषि विभाग द्वारा नई तकनीक के मल्चर से अपनी फसल के अवशेषों को बारीक कर दें। वहीं खरेलापुर में एक किसान के खेत पर एमबी प्लाऊ से फसल अवशेषों को पलटा गया था। दोनों अफसरों ने इस खेत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह सही तरीका है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, सुजान सिंह, सतनाम सिंह, रजविदर सिंह, परमजीत सिंह, एडीओ कृषि सुरेंद्र कुमार, मुनेश कुमार, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे। जनहित के मुद्दों को उठाएं कार्यकर्ता

रालोद कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को उठाने और किसान-मजदूरों की आवाज बुलंद करने करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने आगामी 20 अक्टूबर को चांदपुर पहुंचने का निर्णय लिया।

मोहल्ला मकबरा स्थित रवा राजपूत धर्मशाला में राष्ट्रीय लोकदल की विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही मजदूरों व किसानों की सच्ची हितैषी है। कार्यकर्ता जनता की बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी 20 अक्टूबर को चांदपुर में आयोजित सभा में पहुंचने की सलाह दी। नौबहार सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में पूनम चौधरी, हनी तोमर, सुमन वर्मा ने विचार रखे। बैठक में अतुल चौधरी, वरुण चौधरी, सरदार बुद्ध सिंह, लटूर सिंह, सुरेश राणा, कुशलपाल सिंह, पुखराज राठी, विनित चौधरी, सुरजीत सिंह, सुमित राठी, सत्यम, रजत चौधरी, मुन्नू सिंह, विपिन कुमार, ध्यान सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी