अब खेतों में लहलहाएगी कोलेस्ट्राल फ्री सरसो

आजकल स्वास्थ्य को लेकर हर कोई चितित है। स्वास्थ्य को देखते हुए शासन एवं कृषि विभाग ने भी कोलेस्ट्राल फ्री तेल और अच्छे पौष्टिक प्रजाति के गेहूं का बीज बुआई के लिए किसानों को उपलब्ध कराएगा। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी एवं वैज्ञानिक किसान गोष्ठियों के माध्यम से फसलों के उन्नत बीज की बुआई तकनीकी रूप से करने के बारे में सिखाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:28 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:28 AM (IST)
अब खेतों में लहलहाएगी कोलेस्ट्राल फ्री सरसो
अब खेतों में लहलहाएगी कोलेस्ट्राल फ्री सरसो

जेएनएन, बिजनौर। आजकल स्वास्थ्य को लेकर हर कोई चितित है। स्वास्थ्य को देखते हुए शासन एवं कृषि विभाग ने भी कोलेस्ट्राल फ्री तेल और अच्छे पौष्टिक प्रजाति के गेहूं का बीज बुआई के लिए किसानों को उपलब्ध कराएगा। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी एवं वैज्ञानिक किसान गोष्ठियों के माध्यम से फसलों के उन्नत बीज की बुआई तकनीकी रूप से करने के बारे में सिखाएंगे।

आगामी रबी सीजन के लिए कृषि विभाग सरसों व गेहूं की बुआई के लिए उन्नत बीज एवं खाद की व्यवस्था में लगे हुए हैं। किसानों को पर्याप्त मात्रा में लाभकारी बीज कृषि विभाग अपने स्टोर से उपलब्ध कराएगा। इस बार कोलेस्ट्राल फ्री सरसों की प्रजाति पूसा सरसो-31 के बीज तथा गेहूं की बायोफोर्टीफाइड प्रजाति डीवीडब्ल्यू-187, डीवीडब्ल्यू-222 एवं अन्य उन्नतशील प्रजातियां किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही फसलों रासायनिक खाद का प्रयोग न करने तथा कृषि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत भी कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों द्वारा पाठशाला में उपस्थित किसानों को उन्नत प्रजाति के बीज की बुआई करने आदि की विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

बोले अधिकारी:

किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी एवं नए-नए उन्नत बीजों के खेती में उपयोग करने को प्रेरित कर रहे हैं। किसानों को कोलेस्ट्राल फ्री तेल के लिए सरसों का बीज और अच्छे पौष्टिक प्रजाति के गेहूं ताकि किसानों का फसल उत्पादन बढ़े और खेती से अधिक लाभ प्राप्त हो।

-गिरीश चंद्र, उप कृषि निदेशक

---

किसानों को बायोफोर्टीफाइड प्रजाति के गेहूं का बीज तथा सरसों की कोलेस्ट्राल फ्री प्रजाति पूसा सरसों-31 के बीज का जिले में पर्याप्त मात्रा में स्टोरों पर उपलब्ध है। खर्च कम करने व उत्पादन बढ़ने के लिए कृषि की नवीनतम तकनीकी एवं नए-नए बीजों का उपयोग करने को प्रेरित किया जा रहा है।.

-डा. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी

chat bot
आपका साथी