नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी और हॉट स्पॉट का निरीक्षण

नोडल अधिकारी विशेष सचिव अमरनाथ उपाध्याय ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र में कई स्थानों का दौरा किया। जिसमें उन्होंने सीएचसी धामपुर व अफजलगढ़ सहित हॉट स्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग व संबंधित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:38 PM (IST)
नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी और हॉट स्पॉट का निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी और हॉट स्पॉट का निरीक्षण

बिजनौर, जेएनएन। नोडल अधिकारी विशेष सचिव अमरनाथ उपाध्याय ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र में कई स्थानों का दौरा किया। जिसमें उन्होंने सीएचसी धामपुर व अफजलगढ़ सहित हॉट स्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग व संबंधित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

नोडल अधिकारी विशेष सचिव अमरनाथ उपाध्याय गुरुवार को तहसील क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धामपुर सीएचसी का निरीक्षण किया, जिसमें डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना संक्रमितों के सैंपल लेने और अन्य कार्यों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक चिकित्सा अनिल कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी गांव अलादीनपुर भटपुरा में बने हॉट स्पॉट का निरीक्षण करने भी पहुंचे। जहां होम क्वारंटाइन किए गए लोगों और गांव में की जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

अफजलगढ़: नोडल अधिकारी ने सीएचसी अफजलगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान क्वारंटाइन किए गए लोग और विदेश से घर वापस लौटे 10 लोगों के बारे में जानकारी की। वहीं अधिकारी ने नियमित रूप से सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने डाक्टर रजनीश कुमार व फार्मासिस्ट मनोज शर्मा से क्वारंटाइन किए गए लोगों के खाने पीने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम धीरेन्द्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. एसके निगम, डाक्टर केदारनाथ, कोतवाल राजेश कुमार तिवारी, रविन्द्र कुमार नैन, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी