जन सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

नजीबाबाद में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख धर्म गुरु कारसेवा भूरी वाले बाबा सुखविदर सिंह को श्रद्धालुओं ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने जात-पात को नहीं बल्कि मानव को महत्व दिया है। जन सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 09:08 PM (IST)
जन सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं
जन सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

बिजनौर, टीम जागरण। नजीबाबाद में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख धर्म गुरु कारसेवा भूरी वाले बाबा सुखविदर सिंह को श्रद्धालुओं ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने जात-पात को नहीं बल्कि मानव को महत्व दिया है। जन सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

अमृतसर पंजाब से आए सिख धर्म गुरु कारसेवा भूरी वाले बाबा सुखविदर सिंह का कोटद्वार रोड पर पहुंचने पर समाजसेवी राजीव गुप्ता तथा राहुल गुप्ता ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। सुखविदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जात-पात को नहीं मानते थे। उनके नजरों में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म था। समस्त प्राणियों को समान दृष्टि से देखने की दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने लंगर की प्रथा शुरू की थी। लंगर में सब छोटे-बड़े, अमीर-गरीब एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करते हैं। गुरुद्वारों में उसी लंगर की व्यवस्था चल रही है, जहां हर समय हर किसी को भोजन उपलब्ध होता है। सेवा और भक्ति का भाव मुख्य होता है। सुभाष अध्यक्ष और महेश महामंत्री बने

पैजनिया: ब्लॉक कार्यालय हल्दौर के ड्वाकरा हाल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सुभाष चंद्र ने अध्यक्ष पद, विपिन कुमार ने महामंत्री पद तथा महेश चंद्र ने कोषाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। उक्त पदों के लिए कोई अन्य नामांकन पत्र न होने के कारण सर्वसम्मति से सुभाष चंद्र को ब्लॉक अध्यक्ष, विपिन कुमार को महामंत्री तथा महेश चंद्र को कोषाध्यक्ष निर्विरोध मनोनीत किया गया। निर्वाचन अधिकारी गोपाल सिंह गौतम ने उक्त तीनों नवनिर्वाचित लोगों को प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर भोपाल सिंह, नफीस अहमद, विपिन कुमार, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, शीशराम, शशिकांत, विक्रम सिंह, संजीव कुमार आदि ने तीनों का माला पहनाकर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी