मस्जिदों में नमाज अदा कर कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की

लाकडाउन और कोरोना गाइडलाइन के चलते शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज घरों में अदा की गई। मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा कर कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:47 PM (IST)
मस्जिदों में नमाज अदा कर कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की
मस्जिदों में नमाज अदा कर कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की

बिजनौर, जेएनएन। लाकडाउन और कोरोना गाइडलाइन के चलते शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज घरों में अदा की गई। मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा कर कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की। डीएम और एसपी ने शहर में भ्रमण कर लाकडाउन का जायजा लेते हुए मास्क वितरित किए। सभी से घरों में रहने की अपील की।

शुक्रवार को अलविदा जुमा था। कोरोना संक्रमण के कारण धार्मिक स्थल पर सामूहिक नमाज पर पाबंदी थी। इसके चलते मस्जिदों से अपील करा दी गई थी। शुक्रवार दोपहर जिलेभर की मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। वहीं शहर काजी मोहम्मद माजिद अली ने भी अकीदतमंदों से अलविदा जुमे की नमाज अपने-अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील की। पुलिस अफसरों और संबंधित थानेदारों ने भी धर्मगुरुओं से बात कर घरों में ही नमाज अदा करने के अपील की। बिजनौर शहर में जामा मस्जिद पर पुलिस-पीएसी तैनात रही। इस दौरान सीओ गणेश कुमार गुप्ता और शहर कोतवाल राधेश्याम मुस्तैद रहे। कोतवाली देहात, मंडावर समेत सभी मस्जिदों पर पुलिस सुबह से तैनात कर दी गई। लोगों ने भी घरों में नमाज अदा की। अन्य शुक्रवार की तरह मस्जिद में भीड़-भाड़ नहीं रही। पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। जिलेभर में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा.धर्मवीर सिंह लगातार नजर बनाए रखी। उन्होंने शहर का भ्रमण किया। मोहल्ला चाहशीरी, जामा मस्जिद के पास मास्क वितरित किए। लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

शासन की गाइडलाइन का किया गया पालन

धामपुर : धामपुर में पक्का बाग, पहाड़ी दरवाजा, फल चौक, ऊंची मस्जिद आदि स्थानों व अफजलगढ़, नहटौर, शेरकोट, स्योहारा में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज शासन की गाइडलाइन के अनुसार अदा की। मस्जिदों के बाहर व बाजार में पुलिस बल तैनात रहा, मस्जिदों में चार-पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। अन्य लोगों ने अपने घरों पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की।

संवाद सूत्र, किरतपुर: गुरुवार रात आठ बजे पुलिस ने मस्जिद के जिम्मेदार लोगों से मुलाकात करने के साथ ही मस्जिदों से एलान कराया कि मस्जिदों में केवल पांच व्यक्ति ही नमाज अदा कर पाएंगे। अन्य लोग अपने घरों पर ही नमाज अदा करें। पुलिस ने एलान की रिकार्डिग व मस्जिदों की वीडियोग्राफी भी कराई। शुक्रवार दोपहर एसपी ग्रामीण संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस नगर की जामा मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद की अनेक मस्जिदों का दौरा किया।

chat bot
आपका साथी