गुरु नानक जी जन्मदिवस पर निकला नगर कीर्तन

बिजनौरजेएनएन। शांति और प्रेम के अग्र दूत गुरु नानक देव का 550 वें जन्मदिवस के अवसर पर सिख संगत द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें पंच प्यारों के अलावा बाल कलाकारों ने करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम शुरू हुआ नगर कीर्तन देर रात तक निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 09:20 PM (IST)
गुरु नानक जी जन्मदिवस पर निकला नगर कीर्तन
गुरु नानक जी जन्मदिवस पर निकला नगर कीर्तन

गुरु नानक जी जन्मदिवस पर निकला नगर कीर्तन

बिजनौर,जेएनएन। शांति और प्रेम के अग्र दूत गुरु नानक देव का 550 वें जन्मदिवस के अवसर पर सिख संगत द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें पंच प्यारों के अलावा बाल कलाकारों ने करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम शुरू हुआ नगर कीर्तन देर रात तक निकाला गया।

गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के तत्वावधान में गुरुद्वारे में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें ज्ञानियों ने अमृत वाणी के माध्यम से संगत को निहाल किया। उसके बाद दिन भर अटूट लंगर का आयोजित हुआ। दिन भर चले इन कार्यक्रमों के बाद शाम को नगर कीर्तन व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जो रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के फव्वारा चौक, नेहरू चौक, कोटला बाजार, ढाली बाजार, शंकर बाजार, बाजार बजरिया होते ही देवी मंदिर पहुंचा। शहर भर में कई स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। वहीं, नगर कीर्तन में बाल व अन्य कलाकारों ने अखाड़ा और करतब दिखाए। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर कीर्तन में महिलाएं व युवतियां शामिल रहीं। वहीं पंच प्यारों ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। नगर कीर्तन में दूरदराज शहरों से संगत पहुंची।

इस अवसर पर रविद्र सिह सोनू, इंद्रजीत सिंह राकी, साजन सिंह, गुरूदयाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, अच्छन सिंह लोहिया, सुरेंद्र सिंह राजू, हरपाल सिहं, सुरेंद्र दिग्वा, सतवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। उधर, गोकुल नगर में सलभ अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया तो नेहरू चौक पर युवा शक्ति टीम ने फल व पानी वितरित किया। कपिल चौधरी, विक्की जोशी, वीरेंद्र राजपूत, राकेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी