रामलीला मैदान में पालिका लगाएगी दीपावली मेला

शासन के निर्देश पर इस बार नगरपालिका परिषद नजीबाबाद की ओर से रामलीला मैदान पर दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। एक सप्ताह तक लगने वाले इस मेले में फड़ एवं ठेली पर सस्ते और अच्छे उत्पादों की बिक्री करने वालों की आमदनी बढ़ाते हुए उनकी दीपावली रंगीन करने की कोशिश होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:11 PM (IST)
रामलीला मैदान में पालिका लगाएगी दीपावली मेला
रामलीला मैदान में पालिका लगाएगी दीपावली मेला

जेएनएन, बिजनौर। शासन के निर्देश पर इस बार नगरपालिका परिषद नजीबाबाद की ओर से रामलीला मैदान पर दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। एक सप्ताह तक लगने वाले इस मेले में फड़ एवं ठेली पर सस्ते और अच्छे उत्पादों की बिक्री करने वालों की आमदनी बढ़ाते हुए उनकी दीपावली रंगीन करने की कोशिश होगी।

गुरुवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में एसडीएम परमानंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। ईओ विजयपाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर इस बार 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक पालिका की ओर से नगर में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रामलीला मैदान का चयन किया गया है। मेले में पर्व से जुड़े विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगने से ग्राहक एक ही जगह से आसानी से खरीदारी कर सकेंगे। पालिका के राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान ने बताया कि मेले में जनजागरुकता के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े विभागों की स्टाल के अलावा सजावट का सामान, पूजा का सामान, दीये-मोमबत्ती, मिट्टी के बर्तन, खील-बताशे, कैलेंडर आदि काफी सामान की स्टाल उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मेले में खाद्य व्यंजन एवं मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था करने की कोशिश होगी। साथ वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए साउंड पर ध्यान देंगे।

एसडीएम परमानंद झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेलों का काफी महत्व है। सरकार की यह अच्छी कोशिश है। पालिका मेला आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित कर शानदार तरीके से संपन्न कराएं, ताकि लोग इसे याद करें। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम करने की बात कही। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मीटिग में पहुंचे व्यापारियों से इस बारे में सुझाव भी मांगे। व्यापारी संजीव अग्रवाल ने छोटे व्यापारियों एवं फड़-ठेली वालों को प्राथमिकता देने की सराहना की। बैठक में अनुज अग्रवाल, अंश अग्रवाल, मोहम्मद आदिल, सचिन गुप्ता, नईम टाटा समेत कई व्यापारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी