नगर पालिका ने की दीपावली मेले की शुरुआत

धामपुर में सरकार के निर्देश पर सभी नगर पालिकाओं द्वारा दीपावली मेला लगाया गया है। गुरुवार देर शाम धामपुर सहित स्योहारा नहटौर और अफजलगढ़ नगरपालिकाओं ने दीपावली मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूली बचों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:40 PM (IST)
नगर पालिका ने की दीपावली मेले की शुरुआत
नगर पालिका ने की दीपावली मेले की शुरुआत

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर में सरकार के निर्देश पर सभी नगर पालिकाओं द्वारा दीपावली मेला लगाया गया है। गुरुवार देर शाम धामपुर सहित स्योहारा, नहटौर और अफजलगढ़ नगरपालिकाओं ने दीपावली मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

धामपुर में केएम इंटर कालेज के मैदान में सात दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। देर शाम पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सभासद राकेश चौधरी ने किया। यह मेला तीन नवंबर तक चलेगा।

अफजलगढ़ : कृष्णा बैंक्वेट हाल में दीपावली मेले का आयोजन हुआ। ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली ने फीता काटकर शुरुआत की। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। संचालन दिनेश कौशिक ने किया। ईओ कौशल कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बच्चों के लिए झूला, खेल खिलौने, दीपक, मूर्ति तथा सुन्दर तस्वीर आदि के स्टाल लगाए गए हैं। आरपी यादव, सलीम अंसारी, अतुल अग्रवाल, आशीष चौहान, अफजाल, वसीम अंसारी, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

स्योहारा : एमक्यू इंटर कालेज के मैदान में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख उज्जवल सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि डाक्टर मनोज वर्मा, ईओ एपी पांडे ने शुभारंभ किया। छात्रा हिमाशी, कल्पना, खुशी ने स्वागत गीत गाया। पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, नैपाल सिंह, अनिल कुशवाहा, अनित रस्तौगी, आलोक अग्रवाल, मुकेश रस्तोगी, अरुण वर्मा मौजूद रहे। वहीं नहटौर के जैन विद्या मंदिर इंटर कालेज में दीपावली मेले का शुभारंभ चेयरपर्सन फिरोजा खातून व ईओ सुभाष कुमार ने किया। बच्चों के लिए आकर्षक स्टाल लगाए गए।

chat bot
आपका साथी