श्री हरिकिशन धियाइये जिस डिठे सब दुख जाए..

बिजनौर जेएनएन। सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरिकिशन साहिब का प्रकाशोत्सव अपार श्रद्धा के स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:50 PM (IST)
श्री हरिकिशन धियाइये जिस डिठे सब दुख जाए..
श्री हरिकिशन धियाइये जिस डिठे सब दुख जाए..

बिजनौर, जेएनएन। सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरिकिशन साहिब का प्रकाशोत्सव अपार श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सजे विशेष दीवान में संगत गुरु इतिहास और गुरु उपदेश सुनकर निहाल हुई।

गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा में सोमवार सुबह सुरेंद्र सिंह अरोड़ा एवं जोगेंद्र सिंह अरोड़ा की ओर से आरंभ किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह ने बताया कि आठवें गुरु श्री गुरु हरिकिशन साहिब का पिता हरराय साहिब और माता कृष्णा जी से गृह अवतरण हुआ। उनका उस दौर में धरती पर आगमन हुआ, जब प्लेग बीमारी महामारी के रूप में फैली थी। गुरु साहिब ने संगत को जीवन पर्यंत सद्कर्म करने, गुरुबाणी में आस्था और विश्वास कायम करने का संदेश दिया। हुजूरी रागी जत्थे ने श्री हरिकिशन धियाइये जिस डिठे सब दुख जाए, तेग बहादुर सिमरीये घर नौ निधि आवै धाए, सब थाईं होए सहाए.. शबद गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा, सचिव हरेंद्र सिंह की देखरेख में विशेष दीवान के समापन पर सुरेंद्र अरोड़, जोगेंद्र अरोड़ा की ओर से लंगर वरताया गया।

गुरु हरिकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व मनाया

संवाद सूत्र, नूरपुर: क्षेत्र गांव हसुपुरा में सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिघ सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारे में श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व समूह इलाका वासियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रकाश पर्व के दौरान सुबह दरबार साहिब में सुखमनी साहिब व आसा दी वार के संपूर्ण पाठ किए गए। उसके बाद गुरुघर के वजीर ज्ञानी भूपेंद्र सिंह ने संगत को शब्द गुरबाणी के साथ निहाल किया। प्रकाश पर्व के मद्देनजर सुबह से ही संगत गुरुद्वारे में एकत्र हो गई। इस अवसर पर गुरबाणी कीर्तन गायन हुए व सरबत दे भले के लिए अरदास की गई। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह रियाड़, दुरविजय सिंह, अमरजीत सिंह गोल्डी, मनप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, राहुल सिंह, वासु सिंह, मंगल सिंह, हरचरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी