विधायक ने ली विकास कार्यो की जानकारी

क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में कर्मचारियों की उपस्थिति देखी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:30 PM (IST)
विधायक ने ली विकास कार्यो की जानकारी
विधायक ने ली विकास कार्यो की जानकारी

बिजनौर, जेएनएन। क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने बुधवार को नहटौर नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। उन्होंने विकास कार्यो की जानकारी भी ली।

बुधवार को विधायक ओमकुमार ने नगर पालिका के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने पालिका कार्यालय में चल रहे कोविड-19 वैक्सीन का निरीक्षण किया। विधायक ने विकास कार्यों और टीकाकरण को सुचारू करने पर जोर दिया। उन्होंने एजेंसी चौराहा से कोतवाली तक नालों का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने वर्षा ऋतु के ²ष्टिगत नगर की साफ-सफाई सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजा अंसारी, मनोज हिटलर, वैभव गोयल, अर्पित गुप्ता, ऋषभ जैन, अरविद चौधरी, नरेश चेयरमैन, संजीव प्रधान, सागर प्रधान आदि मौजूद रहे। दुख निवारण को गुरुद्वारे में की अरदास

ग्राम हसुपुरा में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब कमेटी के तत्वावधान व सर्व संगत के सहयोग से एक माह से चल रहे अमृतवेला दीवान में बुधवार सुबह अरदास की गई। मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी भगत सिंह और कुलदीप सिंह व गुरमेल सिंह ने अपनी मधुर वाणी से संगत को निहाल किया। कोरोना महामारी को मात देने व सरबत दे भले के लिये लगभग एक माह से संगत के बीच गुरुवाणी आयोजित की जा रही थी। बुधवार को विशेष तौर पर दरबार साहिब में दीवान सजाए गए व सरबत दे भले के लिये अरदास की गई। उसके बाद अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब प्रबंधक कमेटी व सेवादार अमरीक सिंह सन्नी, सुरजीत सिंह लोहिया, प्रेम सिंह, हरपाल सिंह, अनमोल सिंह, राहुल सिंह, राज सिंह, अमरजीत सिंह राहुल, गगनदीप सिंह, विशाल सिंह, नीरज सिंह,राजन सिंह आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी