विधायक ने किया सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण

क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने नहटौर सीएचसी को गोद लिया है। इसके चलते उन्होंने सोमवार को सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सीएचसी तक सड़क और आवश्यकतानुसार बेड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:19 PM (IST)
विधायक ने किया सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण
विधायक ने किया सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण

बिजनौर, जेएनएन। क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने नहटौर सीएचसी को गोद लिया है। इसके चलते उन्होंने सोमवार को सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सीएचसी तक सड़क और आवश्यकतानुसार बेड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। वहीं पीएचसी शेरकोट का भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर ने निरीक्षण किया।

सोमवार को भाजपा विधायक ओमकुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तथा निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं व उपचार के बारे में जानकारी ली। साथ ही सीएचसी पर बने कोरोना टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरुचरण सिंह से आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर आने के लिए बढि़या सीसी रोड तथा आवश्यकता अनुसार सीएचसी पर बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। मनोज हिटलर, शोभित त्यागी, ऋषभ जैन, कुलबीर चौधरी, अरविद चौधरी, अनुभव दीवान, संजीव प्रधान, नरेश चेयरमैन मौजूद रहे। भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों ने पीएचसी पहुंचकर उसे गोद लिया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, अंकुश अग्रवाल, चौधरी चमन सिंह, कपिल शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र त्यागी, कमल सैनी, लवली त्यागी शामिल रहे।

शेरकोट : भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर महेन्द्र धनौरिया ने शेरकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा शेरकोट मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौहान, अंकुर जैन, शशिकांत शर्मा, शुभम बिरला, बृजेश सैनी, हरदीप सिंह एवं बहादुर चौहान आदि शामिल रहे। - - - -

chat bot
आपका साथी