अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य का किया स्वागत

बिजनौर जेएनएन। रविवार को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परवेंद्र सिंह खालसा लखनऊ से देहरादून जा रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:06 PM (IST)
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य का किया स्वागत
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य का किया स्वागत

बिजनौर, जेएनएन। रविवार को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परवेंद्र सिंह खालसा लखनऊ से देहरादून जा रहे थे। इस बीच वह कुछ देर के लिए धामपुर की पंजाबी कालोनी स्थित जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह सलूजा के आवास पर रुके। प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें कृपाण भेंट कर स्वागत किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिख समाज को विशेष सम्मान दिया है। सरकार ने अनेक जल कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका पूरा लाभ सिख समाज को भी मिल रहा है। धामपुर के राजकीय कन्या इंटर कालेज में पुलिस विभाग का कार्यालय संचालित होने पर चिता जताते हुए उन्होंने इस संबंध में लखनऊ वापसी पर पुलिस महानिदेशक एवं गृह सचिव से बात करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा उनके सामने धामपुर में रोडवेज डिपो, सीएचसी में आक्सीजन प्लांट की स्थापना ना होने आदि के मुद्दे भी उठाए गए। जिसके लिए सदस्य ने संबंधित विभाग व अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में जिला गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिला अध्यक्ष सतवंत सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह चावला, रविद्र सिंह सिडाना, सतमीत सिहं मनी, देवेंद्र सिंह सलूजा, हरभजन सिंह आदि शामिल रहे। क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला संतोषी का स्वागत हुआ

चांदपुर: भाजपा हाईकमान द्वारा क्षेत्र के गांव सूंदरा निवासी दीपमाला संतोषी को पश्चिम क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री बनाये जाने से समर्थकों व परिजनों में उत्साह बना हुआ है। घोषणा के बाद रविवार को भी कई स्थानों पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बता दें कि दीपमाला के पति देवेंद्र कुमार संतोषी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं, उनके ससुर हेमराज सिंह समाजसेवी हैं। वह पश्चिमी क्षेत्रीय महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा की सहारनपुर जिला प्रभारी भी रह चुकी हैं। वहीं, बंगाल में चुनाव के दौरान भी उन्हें प्रवासी विस आरम बाग व श्रीरामपुर जिला हुगली का दायित्व दिया जा चुका है। गुजरात में हुए महिला मोर्चा राष्ट्रीय सम्मेलन क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया था। वह पार्टी में सक्रिय रहकर विभिन्न कार्यक्रम में भूमिका निभा चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी