हर वर्ग को पहुंच रहा लाभ

नजीबाबाद में भाजपा प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 07:15 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 07:15 PM (IST)
हर वर्ग को पहुंच रहा लाभ
हर वर्ग को पहुंच रहा लाभ

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में भाजपा प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। अब योजनाएं सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। भाजपा के विकास कार्यों के दम पर उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा।

नगर के एक बैंक्विट हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक में बोलते हुए सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत होगी तो विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से कमल खिलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर लोगों से चर्चा करने की सलाह दी। विधानसभा प्रभारी राजेश सैनी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों को पूर्ण निष्ठा के साथ समय से पूर्ण करने की सलाह दी। कार्यक्रम में डा. बीरबल सिंह, लीना सिघल, ईशम चौधरी, विक्रांत चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता

नजीबाबाद: बसपा कार्यकर्ताओं ने बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी और नगर कमेटी के कार्यों की समीक्षा की। इंजीनियर मनोहरलाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की गाइडलाइन पर काम करें तो आगामी चुनाव में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।

नगर की अदब सिटी कालोनी में बसपा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य सेक्टर प्रभारी इंजीनियर मनोहरलाल ने कहा कि बूथ, सेक्टर और नगर कमेटी के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का काम करें। जनता बसपा की ओर देख रही है। बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत होगी तो प्रदेश में पुन: बसपा की सरकार बनेगी। जगराम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। प्रदेश जनता की भाजपा सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर कार्य करने की सलाह दी। बैठक में अखिलेश कुमार, सुरेश कुमार रवि, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार रवि, महेन्द्र सिंह, नन्दराम प्रजापति, गीताराम, अशोक कुमार, भूपेंद्र कुमार, नासिर सैफी, अय्यूब राईन, डीपी रवि, अमर सिंह, भूषण कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी