20 घंटे तक जाम की जकड़ में रहा मेरठ-पौड़ी हाईवे

मेरठ-पौड़ी हाईवे शुक्रवार 20 घंटे तक जाम के कब्जे में रहा। गुरुवार शाम से शुरू हुआ जाम शुक्रवार सुबह विकराल हो गया। बीस किमी तक लंबा जाम लग गया। श्रद्धालु जाम में फंस गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 11:19 PM (IST)
20 घंटे तक जाम की जकड़ में रहा मेरठ-पौड़ी हाईवे
20 घंटे तक जाम की जकड़ में रहा मेरठ-पौड़ी हाईवे

बिजनौर,जागरण संवाददाता। मेरठ-पौड़ी हाईवे शुक्रवार 20 घंटे तक जाम के कब्जे में रहा। गुरुवार शाम से शुरू हुआ जाम शुक्रवार सुबह विकराल हो गया। बीस किमी तक लंबा जाम लग गया। श्रद्धालु जाम में फंस गए। बैराज पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं ने वाहनों को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। जिस वजह से जाम और भयंकर हो गया। पुलिस रात से लेकर दोपहर तक जाम खुलवाने में जुटी रही।

करीब चौबीस घंटे लोगों को जाम से निपटना भारी पड़ा। मेरठ-पौड़ी पर बैराज हाईवे के पास गुरुवार को जाम लगना शुरू हुआ। देवल के पास एक ट्रक फंसने के चलते जाम लग गया। यातायात धीमा हो गया। बैराज पर दीपदान का आए लोग भी जाम में फंस गए। रात तक जाम भयंकर हो गया। आधी रात के बाद जाम कुछ सामान्य हो पाया। शुक्रवार तड़के गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं ने वाहनों को बैराज पर सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए। वहीं हजारों की भीड़ गंगा स्नान को पहुंच गई। इसके बाद हाईवे जाम के कब्जे में आ गया। मीरापुर से लेकर बिजनौर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शास्त्री चौक तक ट्रकों की लाइन लग गई। वाहन जहां-तहां फंस गए। सुबह गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालु दोपहर तक बैराज पर पहुंच पाए। तीस मिनट का सफर घंटों का हो गया। नेता और अधिकारी भी जाम में फंस गए। बिजनौर बाइपास में भी जाम रहा। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ और गंगा बैराज पर वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने के चलते जाम लग गया था। रास्ता साफ कराकर जाम सामान्य कराया गया।

---

मेला समाप्ति पर गंज रोड पर रहा जाम

गंज दारानगर: विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में शुक्रवार को श्रद्धालु नहाने के बाद वापसी करने लगे। भारी भीड़ निकली तो गंज रोड पर सुबह से लेकर शाम तक जाम रहा। विदुर कुटी से लेकर गंगा स्नान मेले तक वाहनों की कतार लगी रही। सीओ कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाल राधेश्याम फोर्स के साथ जाम खुलवाने में लगे रहे। सुबह से शाम तक पुलिस जाम खुलवाने में दौड़ती रही।

chat bot
आपका साथी