बूथों पर बांटे जाएंगे मास्क व सैनिटाइजर

बिजनौर जेएनएन। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक स्योहारा-धामपुर मार्ग पर स्थित एक विवाह मंडप में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:09 AM (IST)
बूथों पर बांटे जाएंगे मास्क व सैनिटाइजर
बूथों पर बांटे जाएंगे मास्क व सैनिटाइजर

बिजनौर, जेएनएन। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक स्योहारा-धामपुर मार्ग पर स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित की गई। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर 100 परिवारों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित करने का निर्णय लिया गया।

विवाह मंडप में आयोजित बैठक में पार्टी के दिशा निर्देशानुसार मंडल के प्रत्येक बूथ पर लगभग 100 परिवारों को सैनिटाइजर व मास्क भाजपा के अलग-अलग मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा वितरित किए जाएंगे। भाजपा नेता आयुष चौहान द्वारा भाजपा पदाधिकारियों को करीब दो हजार सैनिटाइजर व तीन ह•ार मास्क सौपे गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी के दिशा निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं को सैनिटाइजर और मास्क सौंपे गए हैं। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि घरों से जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। अपने हाथों को बार-बार धोएं। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। बैठक में सहसपुर मंडल प्रभारी राममोहन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेशचंद्र, भूपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह, शुभम चौहान, ओमराज सिंह, रामचरण प्रजापति, फराज अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी