विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

क्षेत्र के गांव रूपपुर शाहपुर में विवाहिता की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्योहारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:17 PM (IST)
विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जेएनएन, बिजनौर। क्षेत्र के गांव रूपपुर शाहपुर में विवाहिता की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्योहारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

मुरादाबाद जिले के मीनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी प्रेम सिंह की पुत्री रीना की शादी वर्ष 2014 में ताजपुर क्षेत्र के गांव रूपपुर शाहपुर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजन कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। अब वह लगातार उससे 20 लाख रुपयों और कार की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष के लोगों ने वार्ता कर उन्हें समझाया। जिसके बाद उसका पति उसके साथ मुरादाबाद के मंझौला थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगा, लेकिन वहां भी उसका उत्पीड़न किया गया। गुरुवार को उसका शव वहीं मकान में फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद वह उसे लेकर गांव पहुंच गया। घटना का पता लगते ही मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पति व ससुरालियों ने उसे फांसी पर लटकाकर मार दिया। सूचना पर पहुंची स्योहारा थाने की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि यह घटना मुरादाबाद क्षेत्र की है। वहीं की पुलिस इसमें कार्रवाई करेगी। फिलहाल मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद उसे मुरादाबाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी