विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया

अफजलगढ़ के गांव मानियावाला निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:33 PM (IST)
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया

जेएनएन बिजनौर। अफजलगढ़ के गांव मानियावाला निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना, अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

क्षेत्र के गांव मानियावाला निवासी अफसरजहां पुत्री विलायततुल्ला ने बताया कि उसका निकाह कुछ समय पहले कस्बा सहसपुर, स्योहारा में हुआ था। किन्तु उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने इसमें असमर्थता जताई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट व उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया। विवाहिता के मायके वालों ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। इस पर विवाहिता ने दो दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति नईम, जेठ नदीम अहमद, ननद अजमा, नसीमा, सास नाजमा खातून, ससुर शमीम अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।

करंट की चपेट में आकर दो झुलसे

धामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अलादीनपुर भटपुरा में सोमवार दोपहर दो युवक हाईटेंशन तार से करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

धामपुर के गांव अलादीनपुर भटपुरा में सोमवार को शिव मंदिर में एक दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया था। बताया गया है कि मंदिर के करीब मीटर दूरी पर स्थित पंचायत घर की छत पर गांव निवासी 27 वर्षीय सतेंद्र पुत्र महेंद्र और 20 वर्षीय तेज बहादुर पुत्र शीशराम लाउडस्पीकर लगा रहे थे। पंचायत घर के पास से ही हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। दोनों छत पर मौजूद थे, इसी दौरान काफी दूर से ही एचटी करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने स्वजन को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें धामपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। स्वजन ने उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी