गृहकलेश से तंग विवाहिता ने फांसी लगाई

अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भज्जावाला में शुक्रवार सुबह गृह कलेश के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका सास के साथ झगड़ा हो गया था। घटना के समय घर में दो छोटे बच्चे थे पड़ोसियों की सूचना पर स्वजन पहुंचे। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:31 PM (IST)
गृहकलेश से तंग विवाहिता ने फांसी लगाई
गृहकलेश से तंग विवाहिता ने फांसी लगाई

बिजनौर, टीम जागरण। अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भज्जावाला में शुक्रवार सुबह गृह कलेश के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका सास के साथ झगड़ा हो गया था। घटना के समय घर में दो छोटे बच्चे थे, पड़ोसियों की सूचना पर स्वजन पहुंचे। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।

गांव भज्जावाला में अश्वनी कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। पास ही में उसकी मोबाइल रिपेयरिग की दुकान है। शुक्रवार सुबह अश्वनी, उसकी पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी और अश्वनी के माता पिता घर में थे। इसी दौरान लक्ष्मी की किसी बात को लेकर सास माया देवी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद अश्वनी दुकान पर और उसके माता-पिता खेत पर चले गए। घर में अश्वनी के दो छोटे बच्चे ही थे। सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने घर के बाहर दोनों बच्चों को रोते हुए देखा, जिस पर अश्वनी को सूचना दी।

अश्वनी घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था, वह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा तो लक्ष्मी पंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर अफजलगढ़ सीओ सुनीता दहिया पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची। शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। पति ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी का मायका धामपुर क्षेत्र के गांव अमखेड़ा शंजरपुर में है, पांच फरवरी 2017 को उनकी शादी हुई थी। सूचना पर मायके वाले भी पहुंचे। सीओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मायके या ससुराल वालों ने इस मामले कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी