मंदिर में शादी, थाने से विदा हुई दुल्हन

पीड़ितों को दुत्कार के लिए बदनाम रहने वाली पुलिस बुधवार को महिला थाने में दो दिलों के मिलन की गवाह बनी। छह माह से विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे प्रेमी युगल की आर्यसमाज मंदिर में शादी हुई। थाना परिसर में एक-दूसरे को जयमाल पहनाई और यहीं से दुल्हन ससुराल विदा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM (IST)
मंदिर में शादी, थाने से विदा हुई दुल्हन
मंदिर में शादी, थाने से विदा हुई दुल्हन

जेएनएन, बिजनौर। पीड़ितों को दुत्कार के लिए बदनाम रहने वाली पुलिस बुधवार को महिला थाने में दो दिलों के मिलन की गवाह बनी। छह माह से विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे प्रेमी युगल की आर्यसमाज मंदिर में शादी हुई। थाना परिसर में एक-दूसरे को जयमाल पहनाई और यहीं से दुल्हन ससुराल विदा हुई।

शहर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती हरिद्वार की दवा फैक्ट्री में काम करती थी। क्षेत्र के गांव चांदपुर नौआबाद निवासी संजय भी वहीं नौकरी करता था। दो साल पूर्व दोनों में प्रेम संबंध हो गए। तभी से वे लिव इन रिलेशनशिप में रहे रहे थे। छह माह से मनमुटाव के चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे। युवती ने महिला थाने में शिकायती पत्र देकर प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया।

सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता से मशविरा करने के बाद प्रभारी निरीक्षक गुड्डी गंगवार और दारोगा रमेश ने दोनों पक्षों को बुलाया और काउंसिलिग की। इसके बाद युवक-युवती और उनके स्वजन शादी करने को रजामंद हो गए।

बुधवार को आर्य समाज मंदिर में शादी करा दी गई। शादी होने के बाद नवदंपती महिला थाने पहुंचा। जयमाल की रस्म पूरी कर दुल्हन अपने पति के साथ थाना परिसर से विदा हो गई। स्वजन और पुलिसकर्मियों ने विदाई के समय दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर सिक्कों की बरसात की। नवदंपती को आशीष दिया। दारोगा की कार से ही घर तक भिजवाया गया। बैंक बंद, खाताधारक परेशान

पीएनबी चंदक के बैंक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक को उच्चाधिकारियों के आदेश तक बंद कर दिया है। जिससे खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ी। संसू हिदू नववर्ष मनाया

विश्व हिदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिदू नववर्ष मनाया। प्रखंड अध्यक्ष सर्विन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दीपक, विनीत, रोहित शर्मा, शुभम सूरज, गर्वित, अजय, हर्ष, अंकुल, सूर्यकांत, मिटू ने अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने का संकल्प लिया। संसू

chat bot
आपका साथी