बाजार में उमड़ी भीड़, लगा जाम

बिजनौर जेएनएन। शनिवार और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन का असर शुक्रवार को पूरे दिन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:04 AM (IST)
बाजार में उमड़ी भीड़, लगा जाम
बाजार में उमड़ी भीड़, लगा जाम

बिजनौर, जेएनएन। शनिवार और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन का असर शुक्रवार को पूरे दिन बाजार में देखने को मिला। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ में कोरोना से बचाव के नियमों को तांक पर रखकर लोगों ने न तो मास्क लगाएं और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया। सिविल लाइन में वाहनों की लंबी कतार के कारण जाम लग गया। लोगों को घंटों जाम में फंस कर परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग जरुरत के सामान की खरीदारी करने बाजार में उमड़ पड़े। जजी चोराहा, शक्ति चौक, मुख्य बाजार, डाक घर चौराहे पर भारी भीड़ रही। कई स्थानों पर भीड़ अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर भी लॉकडाउन लगे होने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को बाजार में लोगों की खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ी रही।

chat bot
आपका साथी