संदिग्ध हालात में घायल युवक ने दम तोड़ा

सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में घायल पड़े एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:11 PM (IST)
संदिग्ध हालात में घायल युवक ने दम तोड़ा
संदिग्ध हालात में घायल युवक ने दम तोड़ा

जेएनएन, बिजनौर। सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में घायल पड़े एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

क्षेत्र के गांव कंदला शाहकोट निवासी 30 वर्षीय रणवीर पुत्र गुलाब सिंह पिछले कई वर्षों से गांव नसीरदीवाला में अपने बहनोई भान सिंह के घर रहता था। बताया जाता है कि वहां वह एक आम के बाग की रखवाली करता था। रविवार शाम गांव वालों ने उसे बाग के पास घायल अवस्था में पड़ा देखा तथा उन्होंने इसकी सूचना उसके बहनोई को दी। सूचना पर उसका बहनोई रणवीर को घायलावस्था में अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने इस बाबत उस समय न तो पुलिस को सूचना दी और न ही उसका किसी चिकित्सक से उपचार कराया। इसके चलते सोमवार सुबह युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

युवक पर बेटी का रिश्ता तुड़वाने का आरोप

नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हसुपुरा में एक युवक द्वारा युवती का रिश्ता तुड़वाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती पक्ष की ओर से पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता अमरोहा निवासी एक युवक से तय किया था। नवंबर माह में शादी की तारीख रखी गई थी। अभी वह शादी की तैयारियों में जुटे थे। आरोप है कि गांव के एक युवक ने उसकी पुत्री की ससुराल जाकर उसकी पुत्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद लड़का पक्ष ने उक्त युवक की बातों पर विश्वास करते हुए शादी से इंकार कर दिया। जिससे पुत्री की शादी की सारी तैयारी धरी रह गईं। आरोप है कि उक्त युवक पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से उसकी पुत्री की शादी नहीं होने की धमकी देता आ रहा था। उधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविद्र कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी