ृ13वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने महेंद्रपाल

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नजीबाबाद शाखा का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। रोडवेज चालक महेंद्रपाल सिंह को तेरहवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM (IST)
ृ13वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने महेंद्रपाल
ृ13वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने महेंद्रपाल

बिजनौर, जेएनएन। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नजीबाबाद शाखा का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। रोडवेज चालक महेंद्रपाल सिंह को तेरहवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

सोमवार को रोडवेज डिपो परिसर में चुनाव अधिकारी विजयपाल सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक राजवीर सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पांच पदों पर हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। रोडवेज कर्मचारियों ने महेंद्रपाल सिंह को शाखा अध्यक्ष, प्रदीप चौधरी को शाखा मंत्री, मोहम्मद सरवर को कोषाध्यक्ष, लोकेंद्र सिंह एवं मोहम्मद सालिम को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना। नरेश राजपूत की अध्यक्षता एवं राकेश शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का रोडवेज कर्मचारियों ने स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह ने रोडवेज कर्मचारी हितों के साथ साथ रोडवेज बसों का बेहतर संचालन करते हुए निगम की आय में बढ़ोत्तरी और बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए काम करने का संकल्प लिया। - - - सेवानिवृत वाहन चालकों को भावभीनी विदाई

बिजनौर: जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सुशील वर्मा एवं पीएचसी कासमपुर गढ़ी में तैनात वाहन चालक सुरेश गुप्ता के सेवानिवृत होने पर राजकीय वाहन चालक संघ के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय वाहन चालक संघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आल इंडिया गवरमेंट ड्राइवर फेडरेशन उत्तर पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि वाहन चालक सुरेश गुप्ता एवं सुशील वर्मा ने पूरी निष्ठा से विभाग की सेवा की। उन्होंने अपने सेवाकाल में किसी भी अधिकारी को शिकायत का मौका नहीं दिया। उन्होंने दोनों साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दोनों वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन संघ के जिला मंत्री ने किया। बैठक में ललित कुमार, मनचंदा, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, ऋषिपाल, विजय पाल, प्रमोद कुमर, राजेंद्र कुमतार, संदीप कुमार, फ्रैंक आसकिन, मीनू कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी