महावीर समेत कई ने थामा रालोद का दामन

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह फिर से पार्टी से जुड़ गए हैं। उनके साथ गुरुवार को कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:16 PM (IST)
महावीर समेत कई ने थामा रालोद का दामन
महावीर समेत कई ने थामा रालोद का दामन

बिजनौर, जेएनएन। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह फिर से पार्टी से जुड़ गए हैं। उनके साथ गुरुवार को कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महावीर सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। वह करीब दो दशक पहले मुरादाबाद व बिजनौर में पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष एवं मेन बाडी के जिलाध्यक्ष रहे। छात्र राजनीति में भी वह सक्रिय रहे थे। बाद में वह नौकरी करने लगे। शुगर मिल से वरिष्ठ पद से सेवानिवृत होने पर फिर से रालोद की सदस्यता ली। उनके अलावा देवेंद्र सिंह, राजीव तोमर, निसार अहमद, अजयकार सिंह, खुर्शीद अहमद, प्रशांत तोमर, भूरे, विजेंद्र सिंह, वरुण, नरेंद्र प्रधान, कपिल चौधरी, विवेक कुमार, शुभम आदि शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण सिंह देशवाल, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, ब्रजवीर सिंह, महिला विंग जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, खान जफर सुल्तान, सचिन अहलावत, पवन राजपूत, विजय सिंह, इरफान अहमद आदि उपस्थित रहे। - - - -- - -

ट्रस्ट में क्षत्रिय समाज को शामिल करने की मांग

नजीबाबाद: गुरुवार को राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से मिला। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट में क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता को शामिल किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में ललित चौहान, सुरेंद्र सिंह, जयकिशन शामिल रहे। - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी