महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

धामपुर ब्लाक की ओर से गांव धामपुर हुसैनपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। एडीओ पंचायत ने सरकार द्वारा महिलाओं व गांव के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:28 PM (IST)
महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर ब्लाक की ओर से गांव धामपुर हुसैनपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। एडीओ पंचायत ने सरकार द्वारा महिलाओं व गांव के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

गुरुवार को आयोजित बैठक में एडीओ पंचायत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास व महिलाओं के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चला रही है। इनका लाभ पात्रों को मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी सरकार बड़े स्तर पर कदम उठा रही है। उन्होंने गांव में चलाई जा रही योजनाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर भी जोर दिया। एडीओ आइएसबी दीनदयाल सिंह ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत में गठित समूहों के बारे में जानकारी दी। राबिया की अध्यक्षता व करुणा चौहान के संचालन में हुई बैठक में अंजू, पूनम देवी, मिथिलेश, सुमन देवी, आशा, अनिता, रेनू, राखी, सरिता आदि उपस्थित रहीं।

दौड़ प्रतियोगिता में संदीप व योगेश रहे अव्वल

शेरकोट क्षेत्र के गांव उमरपुर आशा में शिव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरगनपुर, रायपुर, नगीना, हरेवली आदि स्थानों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 1600 मीटर दौड़ में संदीप कुमार प्रथम, राजा कुमार द्वितीय व केशव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में योगेश प्रजापति प्रथम, शोभित द्वितीय व विशाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नत्थू सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मौका मिलने की देर है। इस दौरान सचिन कुमार, गौरव कुमार, आलोक, राकेश, सुमन कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी