पांच घंटे बिजनौर स्टेशन पर खड़ी रही लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस

किसान आंदोलन का असर रेलवे यातायात पर भी पड़ा। सहारनपुर में रेलवे ट्रेक पर किसानों का कब्जा होने की वजह से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे बीस मिनट बिजनौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:37 PM (IST)
पांच घंटे बिजनौर स्टेशन पर खड़ी रही लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस
पांच घंटे बिजनौर स्टेशन पर खड़ी रही लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस

बिजनौर, जेएनएन। किसान आंदोलन का असर रेलवे यातायात पर भी पड़ा। सहारनपुर में रेलवे ट्रेक पर किसानों का कब्जा होने की वजह से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे बीस मिनट बिजनौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ-चंडीगढ़ ट्रेन सुबह 10.40 बजे बिजनौर स्टेशन से गुजरती है। सोमवार को किसानों और संगठनों के चक्का जाम में उक्त एक्सप्रेस ट्रेन फंस गई। लखनऊ से ट्रेन चंडीगढ़ जाने के लिए सुबह 10.40 बिजनौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिले में रेलवे यातायात सुचारु था, लेकिन सहारनपुर में किसानों का रेलवे ट्रेक पर कब्जा था। इस कारण ट्रेन को बिजनौर स्टेशन पर रोकना पड़ा। ट्रेन शाम चार बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस कारण पांच घंटे बीस मिनट ट्रेन लेट हुई। इससे यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य के लिए पांच घंटे से अधिक समय के लिए लेट हुए। स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि ट्रेन पांच घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। शाम चार बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया। विधायक ने सुनी समस्याएं

धामपुर : विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में रूके हुए विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरे किए जाएंगे। सोमवार को स्थानीय विधायक अशोक कुमार राणा ने कई गांवों में जनसमस्याएं सुनते हुए ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर अधिकारियों से वार्ता कर उनका समाधान कराया।

सोमवार को स्थानीय भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने क्षेत्र के गांव खुर्द, शरीफपुर, जमापुर, जागीर, मंडयौ, बेरखेड़ा टांडा, मिलक, उमरपुर और नवादाकेशो में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, विकास कार्य और अन्य संबंधित समस्याओं को सामने रखा। विधायक अशोक कुमार राणा ने समस्या सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्ग का समान रूप से विकास किया गया है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के उद्देश्य पर चलकर हर गांव में प्रत्येक वर्ग तक सुविधाएं पहु़ंचाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान बचे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस दौरान उज्जवल कुमार, रोहित कुमार, भोले प्रधान, नीरज प्रताप, भूप सिंह और दीपक सिसौदिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी