आग से एकएकड़ गन्ने की फसल व मधुमक्खियों के 90 डिब्बे जले

रेहड़ क्षेत्र के गांव उदयपुर में एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। इससे एक एकड़ गन्ने की फसल जल गई। आग पड़ोसी के खेत में फैल गई। इससे खेत में रखे मधुमक्खी के 90 डिब्बे और केले की नर्सरी के लिए बनाया गया ग्रीन नेट हाउस भी जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:58 PM (IST)
आग से एकएकड़ गन्ने की फसल व मधुमक्खियों के 90 डिब्बे जले
आग से एकएकड़ गन्ने की फसल व मधुमक्खियों के 90 डिब्बे जले

जेएनएन, बिजनौर। रेहड़ क्षेत्र के गांव उदयपुर में एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। इससे एक एकड़ गन्ने की फसल जल गई। आग पड़ोसी के खेत में फैल गई। इससे खेत में रखे मधुमक्खी के 90 डिब्बे और केले की नर्सरी के लिए बनाया गया ग्रीन नेट हाउस भी जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

रविवार को गांव उदयपुर में पदम सिंह पुत्र ऊदल सिंह के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। इससे उनकी लगभग एक एकड़ गन्ने की फसल जल गई। किसान का कहना है कि उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद पड़ोस में स्थित ठाकुर सिंह चौहान पुत्र बसंत सिंह के खेत में भी आग पहुंच गई। इससे उनके खेत में रखे मधुमक्खियों के 90 डिब्बे और केले की नर्सरी के लिए बनाया गया ग्रीन नेट हाउस भी जलकर राख हो गया। आग से किसान को करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। पीड़ित किसानों ने इसकी जानकारी राजस्व विभाग को देते हुए मुआवजे की मांग की है।

बाइक से गिरकर महिला की मौत

बाइक से गिरकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गांव बासोवाला निवासी जयपाल सिंह सैनी अपनी पत्नी ममता देवी के साथ बाइक से थाना शेरकोट के गांव शाहकोट कंदला एक शादी में शामिल होने जा रहा था। बढ़ापुर-हरेवली मार्ग पर गांव जाफरपुर के पास बाइक से अनियंत्रित होकर ममता गिर गई। 35 वर्षीय ममता को गंभीर चोटें आई। जयपाल इससे पर ममता को उपचार के लिए ले जाता ममता ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है।

chat bot
आपका साथी