कथा श्रवण से मन को मिलती है शांति

गांव शाहपुर जमाल में चल रही भागवत कथा के दौरान कथाव्यास ने कहा कि कथा के श्रवण से धर्मलाभ के साथ-साथ मन को शांति मिलती है। उन्होंने सभी से कथा सुनने के लिए समय निकालने पर भी जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 10:56 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 10:56 PM (IST)
कथा श्रवण से मन को मिलती है शांति
कथा श्रवण से मन को मिलती है शांति

बिजनौर जेएनएन। गांव शाहपुर जमाल में चल रही भागवत कथा के दौरान कथाव्यास ने कहा कि कथा के श्रवण से धर्मलाभ के साथ-साथ मन को शांति मिलती है। उन्होंने सभी से कथा सुनने के लिए समय निकालने पर भी जोर दिया।

क्षेत्र के गांव शाहपुर जमाल में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथाव्यास स्वामी प्रवेश माधव व आचार्य शंकर ने कहा कि कथा के श्रवण से मनुष्य को शांति मिलती है। वहीं दूसरे दिन भी हवन-यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुति देकर देश व परिवार की खुशहाली की कामना की। बताया जाता है कि नौ दिन तक प्रतिदिन सुबह हवन-यज्ञ किया जाएगा। इसी के साथ साथ दोपहर एक बजे से तीन बजे व रात्रि आठ से 11 बजे तक दो पालियों में भागवत कथा महंत स्वामी प्रवेश माधव महाराज व आचार्य शंकर द्वारा की जाएगी। इस दौरान इंदर सिंह, वीरसिंह, सीताराम, अशोक शर्मा, बहादुर सिंह, इंद्रेश सिंह, कल्लू सिंह, रजनीश कुमार, महेंद्र सिंह, कपिल कुमार, कमलेश देवी, रीनू देवी, कुंती देवी, साक्षी रानी, काजल रानी आदि शामिल रहे। स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर में रामायण पाठ

बिजनौर। स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर पर अखंड रामायण पाठ से श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का गुणगान किया। अखंड पाठ के समापन पर हवन-यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।

मंडावली थाना क्षेत्र के कानपुर निवासी राजवीर सिंह के निर्देशन में स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का गुणगान किया। अखंड पाठ के समापन पर पंडित शशिनाथ के मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुति दी। भंडारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। टीकम सिंह, भोलू कुमार, मदन, राधा, सुरेंद्र सिंह, वीर सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी