कलश यात्रा निकाली, भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित

जेएनएन बिजनौर। बड़ी मंडी स्थित पंडित सूरजभान की धर्मशाला में भगवान परशुराम की मूर्ति के स्थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:26 PM (IST)
कलश यात्रा निकाली, भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित
कलश यात्रा निकाली, भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित

जेएनएन, बिजनौर। बड़ी मंडी स्थित पंडित सूरजभान की धर्मशाला में भगवान परशुराम की मूर्ति के स्थापना से पूर्व शनिवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मूर्ति स्थापना के साथ यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।

शनिवार को पंडित सूरजभान धर्मशाला में मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यात्रा के दौरान सबसे आगे धर्म ध्वज लेकर युवा चल रहे थे। बैंड बाजे के साथ धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे। भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा धर्मशाला से शुरू होकर मोबाइल मार्केट, ऊंची मस्जिद, पुराना बस अड्डा, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए धर्मशाला में आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के बाद धर्मशाला में यज्ञ करके जनकल्याण हेतु आहुति दी गईं और भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई। मुख्य यजमान के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और सर्व ब्राह्माण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा मौजूद रहे। आचार्य दिनेश भारद्वाज द्वारा पूजन कार्य के साथ यज्ञ में आहुति दिलवाई गईं। कार्यक्रम में मीनाक्षी शर्मा, नेहा, तृशा, धारणा, पूजा शर्मा, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

गुणवत्तापरक व पारदर्शिता के साथ हो वादों का निस्तारण

जेएनएन, बिजनौर। अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कानून मंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वादों के निस्तारण में हो रही देरी पर चिता व्यक्त की। उन्होंने गुणवत्तापरक एवं पारदर्शिता के साथ वादों का निस्तारण किए जाने की मांग की।

अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव अभिषेक पंडित के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कानून मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने कानून मंत्री से न्यायालयों पर बढ़ रहे लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए अतिरिक्त न्यायालय बनाए जाने, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ वादों का शीघ्र कराए जाने और स²ढ़ कानून व्यवस्था को गति देने की मांग की। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। प्रदेश में अब कानून का राज है। कानून व्यवस्था को सु²ढ़ व प्रभावशाली बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में विकास सैनी, सचिन शर्मा, जतिन त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी