किसानों के सच्चे हमदर्द हैं जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोकदल चलो गांव की ओर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को बैठक हुई। इसमें कहा गया कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों के सच्चे हमदर्द हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 07:45 PM (IST)
किसानों के सच्चे हमदर्द हैं जयंत चौधरी
किसानों के सच्चे हमदर्द हैं जयंत चौधरी

बिजनौर, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल चलो गांव की ओर, मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कस्बा झालू स्थित धर्मशाला में सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि जयंत चौधरी किसानों, गरीबों और मजलूमों के सच्चे हमदर्द हैं।

धर्मशाला में आयोजित बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि रालोद समाज के सभी लोगों की पार्टी है। जितना सम्मान राष्ट्रीय लोकदल में महिलाओं को मिलता है, इतना सम्मान और किसी पार्टी में नहीं मिलता। वर्तमान में किसान, गरीब, मजदूर, मजलूम वे युवा सभी परेशान हैं। सभी को मिलकर प्रदेश में रालोद की सरकार बनवानी है। गांव छोइया जलालपुर के रमेश सिंह उर्फ कुमार साहब ने कहा कि जयंत चौधरी ही किसानों के सच्चे हमदर्द हैं। चौधरी कामेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को भगाओ और रालोद की सरकार बनाओ। बैठक में गुड्डी, अरुणा देवी, अशोक देवी, किरण चौधरी, राकेश चौधरी, संतोष, रविता, शिक्षा देवी, संगीता चौधरी, दयावती, लक्ष्मी देवी, सरोज चौधरी, बरखा चौधरी, ओमपाल सिंह, राजकुमार, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

महापंचायत में पहुंचने

का किया आह्वान

संवाद सूत्र, नूरपुर: गांव लोदीपुर मिलक में भाकियू की पंचायत में वक्ताओं ने किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। इसके साथ ही किसानों के उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाने पर जोर दिया गया। सोमवार को ब्लाक क्षेत्र के गांव लोदीपुर मिलक में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर आठ माह से किसान कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसमें कई किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी किसानों को संबोधित किया। पंचायत में अशोक कुमार, मोनू चौधरी, उत्तर सिंह, सुरेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जयपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, मोनू चौधरी व नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी