श्रीजी की स्तुति कर निकाली जैन रथयात्रा

स्योहारा नगर में मंगलवार को जैन रथयात्रा परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। श्रीजी की स्तुति व ध्वाजारोहण के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथयात्रा में श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:02 PM (IST)
श्रीजी की स्तुति कर निकाली जैन रथयात्रा
श्रीजी की स्तुति कर निकाली जैन रथयात्रा

जेएनएन, बिजनौर। स्योहारा नगर में मंगलवार को जैन रथयात्रा परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। श्रीजी की स्तुति व ध्वाजारोहण के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथयात्रा में श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।

मंगलवार को अरविंद जैन द्वारा जैन मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। शोभायात्रा के निर्देशक के रूप में मनोज जैन तथा संजय जैन मौजूद रहे। भगवान महावीर के रथ का शुद्धिकरण के बाद यात्रा प्रारंभ हुई। रथ पर सौधर्म इंद्र के रूप में संजीव जैन, ईशान इंद्र के रूप में पीयूष जैन, महेंद्र इंद्र के रूप में सूरज जैन, सारथी के रूप में परेश जैन तथा आकाश जैन और सहसारथी के रूप में अंश जैन तथा गौरव जैन को विराजमान कराया गया। इसके अलावा कुबेर के रूप में पुष्पित जैन व संजय जैन तथा पालकी उठाने वालों में अनंत जैन, शाश्वत जैन, सागर जैन, भव्य जैन तथा दिव्य जैन आदि लोग शामिल रहे।

महिलाओं ने भगवान महावीर की स्तुति की व यात्रा में भजनों पर जमकर नृत्य किया। जैन मंदिर से शुरू होकर यात्रा जुमरात का बाजार, शिवाजी मार्केट, सब्जी मंडी, धामपुर मुख्य मार्ग, शाही मार्केट से होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, समाजसेवी डा. मनोज कुमार वर्मा, अरुण वर्मा, विधायक पुत्र प्रियंकर राणा, चौधरी फईमउर्ररहमान, डा. एचएस कालरा, अनिल कुश्वाह आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान रजत रस्तौगी, पंकुल रस्तौगी, सुरेंद्र सिंह, राजू अरोड़ा, दीपक जैन, निशांत, शरद जैन, संजय, सौरभ, अनिल, पराग, शोभित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी