तड़के तेज हवा के साथ हुई बारिश, शाम को उमस बरकरार

गुरुवार तड़के मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद जिले में बारिश हुई लेकिन बारिश कुछ देर बाद ही बंद हो गई। बारिश व हवा चलने से लोगों को जरूर गर्मी से राहत मिली। परंतु कम बारिश होने से फसलों को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा। किसानों को अभी भी अच्छी बारिश होने का इंतजार है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:07 AM (IST)
तड़के तेज हवा के साथ हुई बारिश, शाम को उमस बरकरार
तड़के तेज हवा के साथ हुई बारिश, शाम को उमस बरकरार

बिजनौर, जेएनएन। गुरुवार तड़के मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद जिले में बारिश हुई, लेकिन बारिश कुछ देर बाद ही बंद हो गई। बारिश व हवा चलने से लोगों को जरूर गर्मी से राहत मिली। परंतु कम बारिश होने से फसलों को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा। किसानों को अभी भी अच्छी बारिश होने का इंतजार है।

सुबह के समय मौसम अच्छा रहा, लेकिन दोपहर के बाद मौसम में गर्मी व उमस फिर से बढ़ गई। शाम को गर्मी व उमस से जनमानस परेशान दिखाई दिया। सुबह तेज हवा चलने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। आवास विकास बिजलीघर की आपूर्ति वाली 33 केवी लाइन खराब होने से आधा शहर में दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही। लाइन ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले का तापमान अधिकतम 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

चांदपुर: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अभी लोग बरसात को इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, गुरुवार तड़के आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवा चलने लगे। जिससे मौसम पूरी तरह बदला नजर आया। मौसम को मिजाज देखते हुए लोगों को बारिश की उम्मीद जगी। लेकिन, हल्की बूंदा-बांदी ही होकर रह गई। उधर, दिन बढ़ने के साथ एक बार फिर उमस और गर्मी ने अपना असर दिखाया। जो शाम तक जारी रहा। जून समाप्त होने के बाद जुलाई माह शुरू हो गया है, लेकिन इंद्रदेव अभी भी मेहरबान नहीं हो रहे हैं। दिन और रात गर्मी व उमस से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तो गर्मी ने होश उड़ा रखे हैं। वहीं, मौसम भी लगातार दगा दे रहा है। गुरुवार तड़के लोगों के चेहरे पर तब खुशी दिखाई दी जब आसमान में काले घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी और हल्की बूंदा-बांदी भी शुरू हो गई। इससे मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। मौसम को देखकर लग रहा था कि जैसे तेज बारिश होगी। लेकिन, दिन बढ़ने के साथ-साथ आसमान साफ हो गया और गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। इससे आमजन के साथ-साथ किसानों को भी मायूसी हुई। जबकि, अब लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

-----------

chat bot
आपका साथी