इंतकाम की आग ने उजाड़ दिए कई परिवार

एक इंतकाम की चिगारी ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। एक घर का चिराग ही बुझ गया। गांव धौकलपुर में छह साल पूर्व शुरू हुई रंजिश इस अंजाम तक पहुंचेगी इसका किसी को आभास नहीं था। अभी रंजिश की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। मृतक के बेटे ने भी अफसरों के सामने बदला लेने की कसम खाई है। छेड़छाड़ की इस रंजिश को लेकर अब तक तीन हत्याएं हो चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:55 PM (IST)
इंतकाम की आग ने उजाड़ दिए कई परिवार
इंतकाम की आग ने उजाड़ दिए कई परिवार

जेएनएन, बिजनौर। एक इंतकाम की चिगारी ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। एक घर का चिराग ही बुझ गया। गांव धौकलपुर में छह साल पूर्व शुरू हुई रंजिश इस अंजाम तक पहुंचेगी, इसका किसी को आभास नहीं था। अभी रंजिश की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। मृतक के बेटे ने भी अफसरों के सामने बदला लेने की कसम खाई है। छेड़छाड़ की इस रंजिश को लेकर अब तक तीन हत्याएं हो चुकी हैं।

14 जुलाई 2015 में युवती से छेड़छाड़ को लेकर धीर सिंह और अमन सिंह पक्ष में विवाद हो गया था। अनुज ने फायरिग कर दी थी। महाराज सिंह ने इस मामले में अनुज, उसके दोस्त विपिन और रिषभ के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में इस मामले में कोर्ट से स्टे हो गया था। आरोपितों की गिरफ्तारी रुक गई थी। इसी रंजिश में 15 अगस्त 2015 को अमन सिंह की गांव के स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान हत्या कर दी गई। हत्याकांड में धीर सिंह, अंकुर और जगवीर जेल गए थे। दो की जमानत हो गई और जगवीर अभी भी जेल में बंद है। जगवीर पर एनएसए की कार्रवाई हुई थी। अनुज बदला लेने की फिराक में था। रंजिश की आग धीरे-धीरे सुलग रही थी। वह साजिश रच रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति के युवकों के साथ मेल-जोल बढ़ा रहा था। वह पिता की हत्या का इंतकाम लेने के लिए आतुर था। इस रंजिश का अंजाम रविवार को देखने को मिला। एक बार फिर धौकलपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यह खूनी खेल कब थमेगा, कोई नहीं जानता। वहीं, दोहरे हत्याकांड के बाद धीर सिंह के बेटे ने भी बदला लेने की कसम खाई है। इस पर पुलिस हक्का-बक्का रह गई।

---

तीन बहनों का इकलौता भाई था अंकुर

अंकुर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अभी अविवाहित था। उसकी तीन बहने हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। अंकुर का पिता अभी जेल में बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवार उजड़ चुके हैं। तीन मर गए और कुछ जेल चले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी